Mukhtar Ansari: राजनीति से अपराध की दुनिया में ऐसे उतरा अंसारी, अब कहां है मुख्तार?

मुख्तार अंसारी के राजनीतिक करियर पर नजर डालें तो उसने 1996 में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। जिसके बाद मुख्तार 2017 तक लगातार पांच बार विधायक रहा।

139

मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) का जन्म 3 जून 1963 को गाजीपुर जिले (Ghazipur District) के मोहम्मदाबाद में हुआ था। उसके पिता का नाम सुभानुल्लाह अंसारी और माता का नाम बेगम रबिया था। मुख्तार अंसारी का परिवार गाजीपुर के एक प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार (Political Family) से है। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मऊ से सदर विधायक रहे माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ 61 मुकदमे दर्ज हैं। अंसारी पिछले 19 साल से जेल में है। अब तक गिरफ्तार मुख्तार पर गाजीपुर, वाराणसी, मऊ और आजमगढ़ के विभिन्न थानों में जेल में हत्या (Murder) के कई मामले दर्ज (Case Registered) हैं।

मुख्तार का राजनीति करियर
मुख्तार अंसारी के राजनीतिक करियर पर नजर डालें तो उसने 1996 में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। जिसके बाद मुख्तार 2017 तक लगातार पांच बार विधायक रहा। 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने अपनी सीट अपने बेटे को सौंप दी।

यह भी पढ़ें- Rajasthan: शर्मा राज में भ्रष्ट कर्मचारियों कीस खैर नहीं, मुख्यमंत्री ने दिया यह निर्देश

मुख्तार अंसारी पर कितने केस?
एक समय में उत्तर प्रदेश का कुख्यात अपराधी की भूमिका निभाता था मुख्तार। उसके खिलाफ कुल 65 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से कुल 19 मामलों पर अदालत में जांच के लिए विचार किया गया है। सात मामलों में मुख्तार अंसारी को सजा हुई है।

1 : मुख्तार अंसारी पर 65 मुकदमे दर्ज हैं।
2 : सात मुकदमों में कोर्ट ने सजा सुनाई है।
3 : 14 अक्टूबर 1997 को रजिस्टर्ड हुआ था गाजीपुर में मुख्तार अंसारी का गिरोह

कितने साल से जेल में है मुख्तार अंसारी?
40 साल के आपराधिक इतिहास में मुख्तार का नाम कई हाई-प्रोफाइल मामलों में आया। उस पर विश्व हिंदू परिषद के कोषाध्यक्ष और कोयला कारोबारी नंद किशोर रूंगटा के अपहरण का आरोप था। मुख्तार अंसारी 25 अक्टूबर 2005 से जेल में हैं। आपको बता दें कि इन दिनों मुख्तार अंसारी साल 2021 से यूपी की बांदा जेल में बंद हैं। पिछले महीने वाराणसी की एमपी-एमएलए कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को अवधेश राय हत्याकांड में उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

कृष्णानंद राय हत्याकांड का मुख्य आरोपी अंसारी
29 नवंबर 2005 को मोहम्मदाबाद के तत्कालीन भाजपा विधायक कृष्णानंद राय समेत कुल 7 लोगों को गाजीपुर में गोली मार दी गई थी। चुनावी रंजिश के चलते इस हत्या को अंजाम दिया गया था। इस हत्याकांड में मुख्तार अंसारी और अफजाल को आरोपी बनाया गया था। दरअसल, कृष्णानंद राय ने 2002 में अंसारी भाइयों के प्रभाव वाली मोहम्मदाबाद विधानसभा सीट पर अफजाल अंसारी को हराकर जीत हासिल की थी।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.