Salman Khan News: सलमान खान को धमकी देने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, मुंबई क्राइम ब्रांच की कार्रवाई

मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरोपी बनवारीलाल लटूरलाल गुजर को राजस्थान के बोरदा गांव से गिरफ्तार किया है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने एएनआई को बताया कि वे आगे की जांच के लिए उसे मुंबई ले जाएंगे।

146

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) के गैलेक्सी अपार्टमेंट (Galaxy Apartment) पर 14 अप्रैल को दो अज्ञात लोगों ने हमला (Attack) किया था। अब इस मामले में एक नया अपडेट सामने आया है। मुंबई पुलिस (Mumbai Police) की क्राइम ब्रांच टीम (Crime Branch Team) ने एक और आरोपी को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है। आरोपी ने यूट्यूब पर एक वीडियो पोस्ट कर एक्टर सलमान को जान से मारने की धमकी दी थी। इस आरोपी को राजस्थान (Rajasthan) से गिरफ्तार किया गया है।

मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरोपी बनवारीलाल लटूरलाल गुजर को राजस्थान के बोरदा गांव से गिरफ्तार किया है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने एएनआई को बताया कि वे आगे की जांच के लिए उसे मुंबई ले जाएंगे।

यह भी पढ़ें- Pune Porsche Car: जांच समिति द्वारा जमानत आदेश में पाई गईं खामियां, WCD ने जेजेबी को भेजा नोटिस

पुलिस ने कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया
14 अप्रैल के शुरुआती घंटों में, दो मोटरसाइकिल सवार लोगों ने सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास के बाहर कई गोलियां चलाईं। इस मामले के बाद पुलिस ने सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी थी। इस मामले में पुलिस ने कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें से एक अनुज थापन की मौत हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उसने लॉकअप में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.