जम्मू कश्मीर टार्गेट किलिंग! शोपियां में आतंकियों का लक्ष्यित हमला, परप्रांतीय मजदूरों पर फेंके हैंड ग्रेनेड

कश्मीर में हिंदुओं पर हमले लगातार हो रहे हैं। पिछले तीन दिनों में तीन हिंदुओं को निशाना बनाते हुए उनकी हत्या कर दी गई है।

92

राज्य में टार्गेट किलिंग फिर जोर पकड़ रही है। दो दिन पहले ही कश्मीरी हिंदू पूरन कृष्ण भट को गोली मारी गई थी, अब उत्तर प्रदेश के दो मजदूरों को आतंकियों ने मौत के घाट उतार दिया है।

आतंकियों ने सोमवार रात शोपियां के हरमन क्षेत्र में हैंड ग्रेनेड फेंके। यह ग्रेनेड टीन के शेड में सो रहे उत्तर प्रदेश के मजदूरों पर फेंके गए थे। इससे हुए विस्फोट में दो मजदूरों की मृत्यु हो गई। दोनों मजदूर उत्तर प्रदेश के कन्नौज के रहनेवाले थे। इनका नाम मनीष कुमार और राम सागर था।

ये भी पढ़ें – भारत से प्यार तो हिंदू से क्यों रार? क्या पीएफआई की टूलकिट पर चल रही अमेरिकी मुसलमानों की संस्था?

पुलिस ने बताया पकड़ा गया आतंकी
एडीजीपी कश्मीर जोन विजय कुमार के अनुसार पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई। उन्होंने बताया कि, प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी इमरान बशीर गनी पकड़ा गया है। पकड़े गए आतंकी ने ही ग्रेनेड फेंका था। सोमवार रात करीब साढ़े बारह बजे कानपुर और अन्य प्रदेशों के श्रमिक अपने कमरे में सो रहे थे। तभी आतंकियों ने ग्रेनेड फेंका। ग्रेनेड गिरते ही जोरदार धमाके के साथ फटा। इसमें दो श्रमिक घायल हो गए। पुलिस व स्थानीय लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों को मृत लाया घोषित कर दिया गया।

वो निरपराध नींद में ही सदा के लिए सो गए
हरमन क्षेत्र में बने एक टीन के शेड में पांच मजदूर सो रहे थे। सोमवार रात आतंकियों ने घात लगाकर हैंड ग्रेनेड फेंका। इस हमले में दो मजदूर राम सागर और मनीष कुमार घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। सुरक्षा बलों ने क्षेत्र को खाली करा लिया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.