Switzerland : पश्चिमी देश रूस के खिलाफ प्रतिबंध का उद्देश्य हासिल करने में विफल रहे

रूस पर पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों और सैन्य अभियान के कारण आपूर्ति में व्यवधान हुआ है।

119

स्विट्जरलैंड के वित्त मंत्री गाय परमेलिन ने कहा कि यूक्रेन संकट का समाधान करने के लिए पश्चिमी देशों ने रूस के खिलाफ तरह-तरह के प्रतिबंध लगाए। मगर वह प्रतिबंध का उद्देश्य हासिल करने में विफल रहे ।

परमेलिन ने ब्लिक अखबार को दिए गए इंटरव्यू में कहा-‘अगर प्रतिबंधों का उद्देश्य यूक्रेन में युद्ध को जल्द समाप्त करना था, तो मैं यह बताना चाहता हूं कि यह लक्ष्य अभी भी हासिल नहीं हुआ है। प्रतिबंधों का प्रभावी होना काफी हद तक अन्य राजनीतिक, राजनयिक और कानूनी विकल्पों के साथ उनके उपयोग पर निर्भर करता है।’

ये भी पढ़ें – आगरा में दो समुदाय भिड़े, टक्कर से शुरू हुआ टकराव

प्रतिबंधों के कारण ईंधन की कीमतों में वृद्धि की संभावना
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि रूस के खिलाफ प्रतिबंधों के कारण ईंधन की कीमतों में और वृद्धि हो सकती है और किसी भी यूरोपीय देश के पास इस मुद्दे का निश्चित समाधान नहीं है। उल्लेखनीय है कि रूस पर पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों और सैन्य अभियान के कारण आपूर्ति में व्यवधान हुआ है। इससे समूचे विश्व में ऊर्जा की कीमतों में वृद्धि हुई है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.