भारत-नेपाल सीमा से संदिग्ध पाकिस्तानी महिला हिरासत में

भारत नेपाल सीमा से सटे बिहार के किशनगंज जिले में पुलिस द्वारा की गई संयुक्त कारवाई में एक संदिग्ध पाकिस्तानी महिला को गिरफ्तार किया है।

96

भारत-नेपाल सीमा से सटे गलगलिया बार्डर पर एसएसबी और पुलिस की संयुक्त ऑपरेशन में एक संदिग्ध पाकिस्तानी महिला को हिरासत में लिया गया है। महिला भारत से नेपाल जाने की फिराक में थी। पकड़ी गयी महिला फरीदा मल्लिक अमेरिका के कैलीफोरनिया की रहने वाली है।

जिला पुलिस कप्तान डा. इनाम उल हक मेंगनू ने बताया कि महिला पाकिस्तान की रहने वाली है, लेकिन उसने अमेरिका के कैलीफोरनिया की नागरिकता ले रखी है। महिला का वीजा समाप्त हो गया है और इससे पूर्व भी वो उत्तरखंड में गिरफ्तार हो चुकी है और 11 महीने जेल में भी रह चुकी है। इसकी सूचना कोलकाता स्थित यूएस दूतावास सहित अन्य स्थानों पर भेजी जा रही है। महिला का नाम फरीदा मालिक है, जिससे पूछताछ भी जारी है।

ये भी पढ़ें – मौसम ने दिया धोखा, हेलीकॉप्टर डगमगाया तो जानिये क्या हुआ मेघालय के मुख्यमंत्री का – वीडियो देखें

उन्होंने बताया कि महिला ने पूछताछ के दौरान कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। पकड़ी गयी महिला को फिलहाल किशनगंज महिला थाना में रखा गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.