Western Railway: वलसाड-सूरत खंड पर दो दिनों के लिए कुछ ट्रेनें होंगी रिशेड्यूल, यात्रा करने से पहले पढ़ लें यह खबर

यह ब्लॉक मंगलवार, 12 दिसंबर, 2023 को 11.50 बजे से 15.50 बजे तक तथा बुधवार, 13 दिसंबर, 2023 को 10.30 बजे से 14.30 बजे तक रहेगा।

993

Western Railway: वलसाड-सूरत खंड (Valsad-Surat section) में मारोली-सचिन यार्ड के बीच पीएससी स्लैब के साथ पुल संख्या 420 के स्टील गर्डर (steel girder) को बदलने हेतु 12 एवं 13 दिसंबर, 2023 को 4 घंटे का ब्लॉक (block) लिया जाएगा। यह ब्लॉक मंगलवार, 12 दिसंबर, 2023 को 11.50 बजे से 15.50 बजे तक तथा बुधवार, 13 दिसंबर, 2023 को 10.30 बजे से 14.30 बजे तक रहेगा। इस ब्लॉक के कारण पश्चिम रेलवे की कुछ ट्रेनों (Some trains) को रिशेड्यूल एवं रेगुलेट (Reschedule and regulate) किया जाएगा।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर के अनुसार इन ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है:
12 दिसंबर, 2023 को रिशेड्यूल एवं रेगुलेट होने वाली ट्रेनें:

1. 11 दिसंबर, 2023 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 22195 वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस को 4 घंटा रिशेड्यूल किया जाएगा।
2. 12 दिसंबर, 2023 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 20968 पोरबंदर-सिकंदराबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस को 3 घंटा रिशेड्यूल किया जाएगा।
11 दिसंबर, 2023 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 19016 पोरबंदर-दादर सौराष्ट्र एक्सप्रेस को 2 घंटा 30 मिनट रिशेड्यूल किया जाएगा।
4. 10 दिसंबर, 2023 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 19567 तूतीकोरिन-ओखा विवेक एक्सप्रेस को 1 घंटा रिशेड्यूल किया जाएगा।
5. 12 दिसंबर, 2023 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 04126 बांद्रा टर्मिनस- सूबेदारगंज स्पेदशल ट्रेन को 1 घंटा रिशेड्यूल किया जाएगा।
6- 11 दिसंबर, 2023 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 14805 यशवंतपुर-बाड़मेर एसी एक्सप्रेस को 1 घंटा रिशेड्यूल किया जाएगा।
7. ट्रेन संख्या 12925 मुंबई सेंट्रल-अमृतसर पश्चिम एक्सप्रेस को 40 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।
8. ट्रेन संख्या 12216 बांद्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीबरथ को 50 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।
9-ट्रेन संख्या 12217 कोचुवेली-चंडीगढ़ संपर्क क्रांति को 40 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।
10. ट्रेन संख्या 19015 दादर-पोरबंदर सौराष्ट्र एक्सप्रेस को 1 घंटा 40 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।
11. ट्रेन संख्या 12965 बांद्रा टर्मिनस-भुज सुपरफास्ट एक्सप्रेस को 30 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।
12. ट्रेन संख्या 12911 वलसाड-हरिद्वार एक्सप्रेस को 25 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।

13 दिसंबर, 2023 को रेगुलेट होने वाली ट्रेन:

1. ट्रेन संख्या 19015 दादर-पोरबंदर सौराष्ट्र एक्सप्रेस को 30 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।

यह भी पढ़ें – जम्मू-कश्मीर के Article 370 पर आज आएगा सुप्रीम फैसला

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.