Slim: चंद्रमा की सतह पर उतरने वाला पांचवां देश बना जापान

जापान से पहले अमेरिका, रूस, चीन और भारत (India) ने चंद्रमा की सतह पर अपने लैंडर उतारे हैं।

202

जापान के स्मार्ट लैंडर फॉर इन्वेस्टिगेटिंग मून मिशन (स्लिम) ने चांद की सतह (surface of the Moon) पर सफलतापूर्वक लैंडिग (landing) कर ली है। इसके साथ ही जापान (Japan) चांद पर पहुंचने वाला पांचवां देश (fifth country) बन गया है। जापान से पहले अमेरिका, रूस, चीन और भारत (India) ने चंद्रमा की सतह पर अपने लैंडर उतारे हैं।

मानव रहित हल्का अंतरिक्ष यान है स्लिम
जापान की अंतरिक्ष एजेंसी जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (jaxa) के मुताबिक जापान का मानवरहित अंतरिक्ष यान चंद्रमा पर पहुंच चुका है। चंद्रमा के अध्ययन के लिए भेजे गए स्मार्ट लैंडर (smart lander) ने टोक्यो के समय के अनुसार शनिवार देर रात 12:20 बजे चंद्रमा की सतह पर उतरा है। स्लिम यात्री वाहन के आकार का हल्का अंतरिक्ष यान (light spacecraft) है। साफ्ट लैंडिंग के लिए इसने ‘पिनपाइंट लैंडिंग’ तकनीक का उपयोग किया। उल्लेखनीय है कि चंद्रयान-3 मिशन (Chandrayaan-3 mission​) के तहत भारत के विक्रम लैंडर ने 23 अगस्त, 2023 को चांद के दक्षिण ध्रुव पर साफ्ट लैंडिंग की थी।(हि.स.)

यह भी पढ़ें – Maharashtra: ठाणे कोर्ट ने राहुल गांधी पर लगाया 500 रुपये का जुर्माना, जानें क्या है मामला

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.