Sickle Cell Disease: राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन के तहत एक करोड़ से अधिक लोगों की जांच, जानें तीन सालों में मिशन का लक्ष्य

सिकल सेल रोग एक आनुवंशिक रक्त रोग है। यह भारत की आदिवासी आबादी में अधिक आम है लेकिन गैर-आदिवासियों में भी होता है।

164

Sickle Cell Disease: राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन (National Sickle Cell Anemia Eradication Mission) के तहत सिकल सेल रोग (Sickle Cell Disease) के लिए एक करोड़ से अधिक लोगों की जांच की गई है। इस तरह मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर पार कर लिया है। मिशन का लक्ष्य 3 वर्षों में 7 करोड़ आबादी की जांच करना है।

आदिवासी आबादी में अधिक आम है सिकल सेल
सिकल सेल रोग एक आनुवंशिक रक्त रोग (genetic blood diseases) है। यह भारत की आदिवासी आबादी (tribal population) में अधिक आम है लेकिन गैर-आदिवासियों में भी होता है। राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन एक जुलाई, 2023 को मध्य प्रदेश के शहडोल में प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किया गया था।

17 राज्यों के 278 जिलों पर फोकस
यह कार्यक्रम भारत के सभी जनजातीय और अन्य उच्च प्रचलित क्षेत्रों राज्यों एवं संघ राज्य क्षेत्रों में सिकल सेल एनीमिया की जांच, रोकथाम और प्रबंधन के लिए एक मिशन मोड में किया जा रहा है। गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, असम, उत्तर प्रदेश, केरल, बिहार और उत्तराखंड जैसे एससीडी के उच्च प्रसार वाले 17 राज्यों के 278 जिलों पर ध्यान केंद्रित किया गया है। (हि.स.)

यह भी पढ़ें – Manipur: मोरेह हमला मामले में मुख्यमंत्री ने जताया इस बात का शक

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.