अमेरिका में बार में चली गोली, 12 लोग लहूलुहान

अमेरिका के फिलाडेल्फिया में केंसिंग्टन इलाके में एक बार के बाहर फायरिंग की घटना में कम से कम 12 लोग घायल हो गए हैं. यह फायरिंग 5 नवंबर की रात ईस्ट एलेघेनी और केंसिंग्टन एवेन्यू के इलाके में हुई।

100

अमेरिका के पेंसिल्वेनिया राज्य के सबसे बड़े शहर फिलाडेल्फिया में 5 नवंबर की रात बार में ताबड़ताड़ गोली चलने से 12 लोग लहूलुहान हो गए। यह बार केंसिंग्टन एवेन्यू- ईस्ट एलेघेनी के इलाके में है।

पुलिस ने यह जरूर कहा है कि बार में गोली चली है। कुछ लोग घायल हुए हैं। उनको अस्पताल पहुंचाया गया है। मगर पीड़ितों के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं मिल पाई है। अभी तक गोलीबारी होने की वजह भी साफ नहीं हो सकी है।

ये भी पढ़ें – महाराष्ट्र की सेवा में हमेशा उपलब्ध – मुख्य न्यायाधीश यू.यू ललित

उल्लेखनीय है अमेरिका में गोलीबारी और गैंगवार में खूनखूराबा आम बात है। राष्ट्रपति जो बाइडेन कई बार बंदूक हिंसा पर पीड़ा व्यक्त कर चुके हैं। वह उदार नियमों को कड़ा करने के पक्ष में हैं। अमेरिका में कोई भी व्यक्ति आसानी से बंदूक खरीद कर पूरे हक के साथ अपने पास रख सकता है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.