दाम का वनवास खत्म… दियासलाई की आग होगी महंगी

123

दियासलाई के मूल्य 14 वर्ष से स्थाई हैं, इसकी बढ़ोतरी का वनवास अब समाप्त हो गया है। एक रुपए की दियासलाई अब 1 दिसंबरसे दोहरे मूल्य पर मिलेगी।

देश में दियासलाई उद्योग के लिए शिवकाशी जाना जाता है। यहां देश की 5 बड़ी कंपनियां हैं, जो इसके निर्माण में जुटी हुई हैं। इन कंपनियों ने बीते 14 वर्षों से इसके दाम 1 रुपए प्रति दियासलाई स्थिर रखे हुए थे, लेकिन महंगाई की आंच दियासलाई की आग को भी लग गई है। इसके कारण शिवकाशी ऑल इंडिया चेंबर ऑफ मैचेस ने आपसी सहमति से इसकी कीमत बढ़ाने का निर्णय किया है।

दियासलाई के दाम 2007 में बढ़े थे। उस समय 50 पैसे की दियासलाई 1 रुपए की हो गई थी। अब 14 वर्षों बाद 1 दिसंबर से दियासलाई की डिबिया दो रुपए की हो जाएगी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.