ईरान पर आया एलर्ट, इस देश पर अगले 48 घंटे में होगा हमला

108

रूस यूक्रेन युद्ध अभी शांत नहीं हुआ है, इस बीच अमेरिकी गुप्तचरों ने जानकारी साझा की है कि, ईरान द्वारा सऊदी अरब पर हमला किया जा सकता है। इस संदर्भ में अमेरीका ने सऊदी अरब से जानकारी साझा की है। इसे देखते हुए संबंधित देशों की सेनाएं एलर्ट पर हैं।

एपी न्यूज एजेंसी के अनुसार जो जानकारी मिली है, उसमें इस बात का खुलासा किया गया है कि, सऊदी अरब या पड़ोस के किसी देश पर अगले 48 घंटों में ईरान हमला कर सकता है। अमेरिका ने भी इसे देखते हुए सऊद अरब से लगातार संपर्क बनाए हुए है।

ये भी पढ़ें – पायलट को लगता है ‘गहलोत’ ‘आजाद’ न हो जाएं! प्रधानमंत्री की प्रशंसा पर दी प्रतिक्रिया

हमला इसलिए
ईरान में लंबे काल से हिजाब पर प्रदर्शन चल रहा है। इस पर नियंत्रण पर सारे प्रयत्न निष्फल होते दिख रहे हैं। इस बीच युवाओं ने टोपी के विरुद्ध विवाद शुरू कर दिया है। इस परिस्थिति से उबरने के लिए ईरान अब देश की जनता का ध्यान बंटाना चाहता है। जिसको लेकर गुप्त जानकारियां जारी हुई हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.