रूस कब कर सकता है रासायनिक हमला? बाइडेन ने जताई यह आशंका

यूक्रेन और रूस के बीच चले रहे युद्ध के मद्देनजर बाइडेन का यूरोपीय दौरा बहुत ही महत्वपूर्ण है। वह यूरोपीय देशों के शिखर सम्मेलन और नाटो शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

128

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने आशंका व्यक्त की है कि हताश रूस यूक्रेन में रासायनिक हमला कर सकता है।नाटो और यूरोपीय देशों की यात्रा पर रवाना होने से पहले बाइडेन ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन के विरुद्ध युद्ध में हताशा के चलते अब रासायनिक हमला कर सकते हैं।

बाइडेन ने कहा कि पुतिन के धुर विरोधी एलेक्सी नेवालनि को नौ वर्ष की अतिरिक्त सजा दी गई है, यह इस बात का प्रमाण है कि पुतिन आने वाले समय में और बड़ा कदम उठा सकते हैं। एलेक्सी नेवालिनी पहले ही साढ़े 21 वर्ष की सजा भुगत रहे हैं।

 राष्ट्रपति के यूरोपीय दौरे से पहले उनकी प्रेस सचिव कोरोना संक्रमित
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन की प्रेस सचिव जेन साकी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह रिपोर्ट ऐसे समय पर आई है, जब उन्हें राष्ट्रपति बाइडेन के साथ गुरुवार से यूरोपीय देशों के दौरे पर रवाना होना है। अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन एक सप्ताह के लिए ब्रसेल्स और वॉरसा के दौरे पर 24 मार्च को रवाना होंगे। इसी बीच 22 मार्च को राष्ट्रपति की प्रेस सचिव जेन साकी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। साकी के कोरोना संक्रमित होने के कारण अब वह राष्ट्रपति बाइडेन के साथ यूरोपीय दौरे पर नहीं जा पाएंगी।

महत्वपूर्ण है दौरा
दरअसल, यूक्रेन और रूस के बीच चले रहे युद्ध के मद्देनजर बाइडेन का यूरोपीय दौरा बहुत ही महत्वपूर्ण है। वह यूरोपीय देशों के शिखर सम्मेलन और नाटो शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि बाइडेन की कोशिश होगी कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को युद्ध अपराधी घोषित किया जाए और रूस पर अधिकाधिक प्रतिबंध लगाए जाएं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.