पंजाब में उनकी वीआईपी सुरक्षा फिर होगी वापस, मान का निर्णय न्यायालय में अमान्य

93

आम आदमी सरकार द्वारा पंजाब में सत्ता संभालने के बाद वीआईपी श्रेणी की सुरक्षा तेजी से हटाई जाने लगी थी। परंतु, युवा गायक सिद्धू मुसेवाला की निर्मम हत्या के बात न्यायालय ने इस प्रकरण की गंभीरता से लिया है। जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार को निर्णय के लिए कोर्ट की कड़ाई का सामना करना पड़ा। न्यायालय के आदेशानुसार अब वीआईपी श्रेणी की सुरक्षा लेनेवाले 424 की सुरक्षा वापस की जाएगी।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सत्ता संभालने के बाद पहले चरण में 184 लोगों की वीआईपी सुरक्षा पर झाड़ू चला दी थी। इसके दूसरे चरण में 424 लोगों की सुरक्षा हटाई गई। इसमें गायक सिद्धू मूसेवाला समेत कई पूर्व मंत्री, पार्टी नेता आदि का समावेश था। इस निर्णय के बाद ही गायक सिद्धू मूसेवाला की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस प्रकरण को न्यायालय में प्रविष्ट किया गया था, जिसमें सुरक्षा हटाए गए वीआईपी लोगों की सूची लीक होने के मुद्दे पर सरकार को न्यायालय से फटकार सुननी पड़ी।

ये भी पढ़ें – केजरीवाल सरकार के सत्येंद्र जैन के बाद अब किस मंत्री की बारी? जानिये, इस खबर में

न्यायालय का आदेश वापस मिलेगी सुरक्षा
पंजाब के 424 लोगों की हटाई गई सुरक्षा फिर बहाल होगी। यह न्यायालय के आदेश के अनुसार किया गया है, जिसका पालन आगामी 7 जून, 2022 से होगा।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.