Punjab : परिवार के तीन सदस्यों की हत्या से सनसनी, पुलिस को इस व्यक्ति पर शक

मृतकों की पहचान इकबाल सिंह (70), उसकी पत्नी लखविंदर कौर और भाभी सीता कौर शामिल हैं। तीनों सदस्यों को तेजधार हथियारों से हमला किया गया।

932
शव

पंजाब के तरनतारन जिले के गांव पट्टी तुंग में 7 नवंबर की रात एक ही परिवार के तीन व्यक्तियों की हत्या कर दी गई। इस घटना में घरेलू नौकर पर संदेह जताया जा रहा है, जो हत्या के बाद से फरार है। पुलिस जांच कर रही है।

बताया गया कि इकबाल सिंह का बेटा विदेश में रहता है। उसकी बेटियों की शादी हो चुकी है। घर में तीनों बुजुर्ग रहते थे। 8 नवंबर की सुबह घर से कोई बाहर नहीं निकला। इस पर पड़ोसियों ने आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद लोगों को शक हुआ। उन्होंने घर में जाकर देखा तो खून से लथपथ तीन शव पड़े थे। जिनके हाथ-पैर भी बंधे हुए थे।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस
उसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान इकबाल सिंह (70), उसकी पत्नी लखविंदर कौर और भाभी सीता कौर शामिल हैं। तीनों सदस्यों को तेजधार हथियारों से हमला किया गया। दोनों महिलाएं लखविंदर कौर और सीता कौर का शव एक कमरे में और इकबाल सिंह का शव अलग कमरे में मिला है। तीनों के हाथ-पैर बंधे हुए थे। मुंह समेत पूरे चेहरे पर टेप चिपकाया गया था।

नौकर पर शक
पुलिस के अनुसार इकबाल सिंह के परिवार के पास छत्तीसगढ़ का रहने वाला अशोक नौकरी करता था। कत्ल की वारदात के बाद नौकर गायब है।

पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान मकान के अंदर का सामान बिखरा मिला है। कमरे की अलमारियां खुली पड़ी हुई थीं। इससे आशंका जताई जा रही है कि यह कत्ल लूटपाट के इरादे से हुआ है। हालांकि घर से क्या-क्या गायब है, इसके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस के मुताबिक घर से गायब नौकर अशोक करीब 20 साल से उनके घर पर काम कर रहा था। परिवार उस पर पूरा भरोसा करता था। हालांकि इस हत्याकांड में उसका क्या रोल है, अभी इसको लेकर पुलिस जांच की बात कह रही है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.