आम आदमी के नाम गई सिद्धू की जान! पंजाब में दिनदहाड़े हत्या

सिद्धू मुसेवाला पंजाब के प्रसिद्ध गायक थे। उनके एल्बम युवाओं में बहुत प्रसिद्ध हैं।

96

पंजाब में वीआईपी कल्चर समाप्त करने के नाम बड़ी संख्या में लोगों की सुरक्षा हटा ली गई थी। पंजाबी युवा पंजाबी गायक और कांग्रेस के विधान सभा चुनाव में उम्मीदवार रहे सिद्धू मुसेवाला के लिए यह जानलेवा हो गया। आम आदमी की तरह बिना सुरक्षा के बाहर निकलने पर उन्हें अज्ञात लोगों ने गोली मार दी, जिसमें उनकी मौत हो गई है।

मनसा जिले में जवाहरके गांव में सिद्धू मूसेवाला उर्फ शुभदीप सिंह को गोली मारी गई। जब यह हमला हुआ, सिद्धू अपनी स्पोर्ट्स जीप चला रहे थे। घटना में कुल 30 राउंड फायर किया गया था, जिसमें सिद्धू को 8 से अधिक गोलियां लगीं और हमले के स्थान पर उनकी मृत्यु हो गई। उनके साथ गाड़ी में अन्य दो लोग भी थे, जो घायल बताए जाते हैं। पंजाब सरकार ने शनिवार को ही सिद्धू की सुरक्षा हटाई थी। प्रदेश में वीआईपी कल्चर समाप्त करने के नाम यह सुरक्षा हटाई गई थी, जिससे अब यह कहा जाने लगा है कि, आम आदमी का जीवन जीने के नाम पर 28 वर्षीय नौजवान की जान चली गई।

विधान सभा चुनाव में थे उम्मीवार
सिद्धू मुसेवाला पंजाब विधान सभा चुनाव 2022 में कांग्रेस से उम्मीदवार थे। उन्होंने मनसा विधान सभा से चुनाव लड़ा था, जिसमें आम आदमी पार्टी के विजय सिंगला से हार गए थे। विजय सिंगला को आम आदमी पार्टी की सरकार नें स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया था, जिन्हें भ्रष्टाचार के आरोप में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को ही निलंबित कर दिया था।

गैंगवॉर में हुई हत्या, एसआईटी गठित
पंजाब के पुलिस महानिदेशक वी.के भावरा ने बताया कि, इस हत्या के पीछे गैंगवॉर है। इस हत्या के पीछे अकाली दल युवा के नेता विक्की मधुखेरा की हत्या कारण माना जा रहा है। विक्की की हत्या पिछले अगस्त महीने में हुई थी, जिसमें सिद्धू मूसेवाला के मैनेजर शगनप्रीत का नाम सामने आया था। शगनप्रीत इसके बाद ऑस्ट्रेलिया भाग गया था। पुलिस इस प्रकरण की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.