उस ‘गंदी बात’ पर राज कुंद्रा को जमानत

95

राज कुंद्रा को पोर्न फिल्म शूट और वितरण के प्रकरण में जमानत मिल गई है। उन्हें 19 जुलाई 2021 को मुंबई से गिरफ्तार किया गया था। उन पर आरोप है कि पोर्न फिल्मों की शूटिंग और वितरण के व्यवसाय में उनकी कंपनी का बड़ा योगदान रहा है।

फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था। उन पर गंदी फिल्मों (पोर्न) का निर्माण और उन्हें ऐप के माध्यम से वितरित करने में प्रमुख भूमिका निभाने का आरोप है। यह प्रकरण मालवणी पुलिस थाने में दर्ज हुआ था।

राज कुंद्रा पेशे व्यवसाई हैं। उनका एक भाई विदेश रहता है, आरोप है कि अश्लील फिल्मों के तार वहां से जुड़े हुए हैं। इस प्रकरण में फरवरी 2021 में नौ लोगों को मालवणी से गिरफ्तार किया गया था। ये लोग अभिनेत्री गहना वशिष्ठ के प्रोडक्शन हाउस के लिए काम करते थे। इस प्रकरण में सोमवार को राज कुंद्रा को पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच ने बुलाया था जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

अभरते कलाकारों को अश्लील फिल्मों के दलदल में धकेलते थे
अश्लील फिल्मों की शूट के लिए एक गिरोह था जो बॉलीवुड में अपनी किस्मत चमकाने आई नई कलाकारों को ढूंढता था। इसके बाद उन्हें पैसे और प्रसिद्धी के जाल में फांसकर मालवणी में उनसे धोखा किया जाता था। इस प्रकरण का भंडाफोड़ हुआ 4 फरवरी, 2021 को मालवणी में। जहां ग्रीन पार्क नामक एक बंगले में शूट के दौरान पुलिस ने छापा मारा और वहां अश्लील फिल्मों का शूट कर रहे 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इन लोगों के चंगुल से एक महिला को भी मुक्ति दिलाई गई।

इस प्रकरण में पांच लोगों की गिरफ्तारी के बाद इसकी संख्या नौ तक पहुंच गई थी। जांच में इस प्रकरण में अभिनेत्री गहना वशिष्ठ का नाम सामने आया था। तब आरोप लगा था कि गहना का प्रोडक्शन हाउस अश्लील फिल्में बनाता था और उसे ओटीटी प्लेटफार्म पर अपलोड किया जाता था। इसका एक ऐप भी बनाया गया था। जिससे जुड़ने के लिए पैसे लिए जाते थे। इस प्रकरण में एक आरोपी उमेश कामत की गिरफ्तारी से इसमें राज कुंद्रा की संलिप्तता का खुलासा हुआ।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.