गुजरात में इस दिनांक राजकीय शोक, प्रधानमंत्री जाएंगे मोरबी

प्रधानमंत्री मोदी 1 नवंबर की दोपहर एक बजे मोरबी पीड़ित परिवारों से मिलने जाएंगे। इससे पहले 31 अक्टूबर को उन्होंने अपना रोड शो रद्द कर दिया।

112

मोरबी झूला पुल हादसे से गम में डूबे गुजरात में 1 नवंबर को राजकीय शोक है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 नवंबर की दोपहर मोरबी जाएंगे। वह पीड़ित परिवारों से मिलेंगे। प्रधानमंत्री ने 31 अक्टूबर की देररात गांधीनगर राजभवन में मोरबी पुल हादसे पर समीक्षा बैठक की। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी और आला अधिकारियों को लोगों की पूरी मदद करने के निर्देश दिए। इसी बैठक में 02 नवंबर को प्रदेश में राजकीय शोक रखने का फैसला किया गया।

प्रधानमंत्री मोदी 1 नवंबर की दोपहर एक बजे मोरबी पीड़ित परिवारों से मिलने जाएंगे। इससे पहले 31 अक्टूबर को उन्होंने अपना रोड शो रद्द कर दिया। गुजरात दौरे के दौरान बनासकांठा के थरड़ में 8,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की आधारशिला रखते हुए प्रधानमंत्री भावुक हो गए थे।

ये भी पढ़ें – पांच साल में कितनी कमजोर हुई कांग्रेस? कहां लगा झटका, कहां गंवाई सत्ता?

कितने लोग हुए गिरफ्तार
उन्होंने कहा था कि मोरबी हादसे के बाद से बहुत व्यथित हूं। मोरबी हादसे पर प्रधानमंत्री ने बैठक में दुख जताया और कहा कि बचाव एवं राहत प्रयासों में कोई ढिलाई नहीं बरती जाए। केंद्र सरकार हर संभव मदद देगी। उल्लेखनीय है कि 30 अक्टूबर की शाम गुजरात के मोरबी जिले में मच्छू नदी पर झूला पुल गिरने से हाहाकार मच गया है। इस संबंध में 31 अक्टूबर को 9 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.