पेन-फुल: नदी में पाई गई वस्तु से मची भागम भाग, निरीक्षण के बाद लोगों ने ली राहत

महाराष्ट्र पर आतंक का साया हमेशा बना रहता है। इसमें शरारती तत्व बार-बार दिक्कतें खड़ी करते रहते हैं।

91

मुंबई गोवा महामार्ग पर स्थित पेन में 10 नवंबर की रात कठिन बीती। पुलिस और बम निरोधक दस्ता रातभर एक बम जैसी वस्तु को निष्क्रिय करने में लगा है। यह वस्तु नदी में तैरती मिली थी। जिसे स्थानीय लोगों ने देखकर पुलिस को सूचित किया था। लेकिन, बम निरोधक दस्ते ने उसका निरीक्षण किया तो वह डमी निकला।

पेन के भोगवती नदी में लोगों ने बम जैसी वस्तु तैरते देखी। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ता सक्रिया हो गया। रात में लगभग चार घंटे इसका निरीक्षण किया गया।

ये भी पढ़ें – राजस्थानः अब कांग्रेस का यह बड़ा नेता करेगा बगावत? ट्वीट कर मुख्यमंत्री गहलोत से पूछा ये प्रश्न

सूत्रों के अनुसार, इसमें जिलेटिन की छड़ें थीं, जिन्हें घड़ी के वायर द्वारा जोड़ा गया था, जो एकमद टाइमर बम जैसा लग रहा था। जब बम निरोधक दस्ते ने इसका बारीकी से अध्ययन किया तो पता चला ये डमी था।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.