नासिक की जिंदल कंपनी में बॉयलर फटा, 11 लोगों के घायल होने की आशंका

नासिक की जिंदल कंपनी में नव वर्ष की पहली ही सुबह हुए विस्फोट होने से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।

177

महाराष्ट्र के नासिक मुंबई हाईवे पर गोंडे गांव के पास जिंदल कंपनी में जोरदार धमाका हुआ है। बताया जा रहा है कि इस कंपनी का बॉयलर फट गया है। इस हादसे में 11 लोग घायल बताए जा रहे हैं। उन्हें नासिक के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही अभी 20-25 लोगों के कंपनी में फंसे होने की जानकारी मिल रही है।

धमाका इतना भीषण था कि आसपास के 20 से 25 गांवों में असर महसूस किया गया। अभी तक हादसे की पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है। कंपनी में प्लास्टिक बनने की जानकारी प्राप्त हुई है।

फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच कर रही है कि वास्तव में हुआ क्या था। पुलिस के साथ ही फायर ब्रिगेड के जवान भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है कि कंपनी में फंसे लोगों को निकालने के लिए हेलीकॉप्टर की मदद ली जा सकती है। नव वर्ष की पहली ही सुबह इस हादसे से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.