…फिर डर रहा पाकिस्तान

यूएई दौरे पर गए पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने भारत पर सर्जिकल स्ट्राइक करने का आरोप लगाया है। इसके अलावा उन्होंने यह भी सूचित किया कि उनका देश हाइ एलर्ट पर है।

100

पाकिस्तान एक बार फिर भारत से घबराया हुआ है। आर्थिक तंगहाली से गुजर रहा इस पड़ोसी देश के विदेश मंत्री यूएई दौरे पर थे। वहां भी उनके दिमाग में भारत का खौफ सता रहा है। जिसके कारण वे प्रेस कॉन्फ्रेन्स में भारत द्वारा सर्जिकल स्ट्राईक करने की बात करने लगे।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी दो दिनों की यात्रा पर यूएई में थे। वहां दूसरे दिन अबू धाबी में उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेन्स किया। इसमें कुरैशी ने बताया कि, उन्हें विश्वस्त गुप्तचरों के माध्यम से पक्की जानकारी मिली है कि भारत सर्जिकल स्ट्राइक करनेवाला है। इसके लिए उसने अपने मित्र देशों से चर्चा के समर्थन मांगा है।

उल्टा चोर कोतवाल पर आरोप लगाए

शाह महमूद कुरैशी ने आरोप लगाया है कि भारत आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने कहा कि भारत घरेलू परेशानियों से जूझ रहा है ऐसी स्थिति में वो ध्यान हटाने के लिए ऐसा करने की कोशिश में है। कुरैशी ने आरोप लगाया कि भारत उनके देश को अस्थिर करना चाहता है। दुनिया को उसे ऐसा करने से रोकना चाहिए।

 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.