ओडिशा रेल हादसाः मुआवजा हड़पने के लिए लोग खेल रहा हैं ऐसा घिनौना खेल

कुछ लोगों ने ओडिशा रेल हादसे का लाभ उठाने की कोशिश शुरू कर दी है। वे दूसरे के शवों पर अपना अधिकार जता रहे हैं।

192

ओडिशा ट्रेन हादसे के मातम से देश अभी भी उबरा नहीं है। इस बीच कुछ लोगों ने इतनी बड़ी त्रासदि का भी लाभ उठाने की कोशिश शुरू कर दी है। इसी क्रम में 5 जून को एक महिला ने एक अज्ञात शव को अपना पति होने का दावा किया और उसके शव को प्राप्त करने का प्रयास किया। इस तरह की घटना ने प्रशासन की टेंशन बढ़ा दी है।

प्रशासन की बढ़ी परेशानी
इस तरह की घटना के सामने आने के प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। मिली जानकारी के अनुसार बॉडी क्लेम करने पर शक होने पर उसका डीएनए टेस्ट कराया जा सकता है।

वियतनाम से डरा चीन? विरोध के बाद समुद्री सीमा से हटाए जहाज

ओडिशा सरकार ने दी चेतावनी
इस बीच ओडिशा सरकार ने चेतावनी जारी की है। प्रदेश के मुख्य सचिव प्रदीप कुमार जेना ने 6 जून को ट्विटर पर रेलवे और ओडिशा पुलिस से ऐसे धोखेबाज लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया। उन्होंने इस तरह के मामले सामने आने पर चिंता जताई है। जेना ने ऐसे मामलों से निपटने में सावधानी और तेजी से कार्रवाई की जरूरत पर जोर दिया।

मृतकों के परिजनों को मिलेंगे लाखों रुपए
बता दें कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ओडिशा के मृतकों के परिजनों के लिए 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की, जबकि प्रधानमंत्री कार्यालय ने प्रत्येक मृतक के परिवार के लिए 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है। साथ ही, रेल मंत्रालय ने ट्रेन दुर्घटना से प्रभावित परिवारों के लिए 10 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.