देश के इस राज्य की धरती उगलेगी सोना, सर्वेक्षण में स्वर्ण भंडार का लगा पता

भारत के दो राज्यों में भूगर्भ वैज्ञानिकों ने दो ऐसी धातुओं का पता लगाया है जिससे विदेशी अवलंबिता कम होगी और विदेशी मुद्रा की बचत भी होगी।

Gold Mine

ओडिशा के तीन जिलों से सौ टका सोने की खबर मिली है। भवैज्ञानिकों ने सर्वेक्षण में स्पष्ट किया है कि, राज्य के तीन जिलों में स्वर्ण भंडार है। इसमें देवगढ़, क्योंझर और मयूरभंज जिले का समावेश है।

पिछले महीने एक जम्मू कश्मीर में लीथियम का भंडार मिलने की सूचना आई थी। यह लगभग 59 लाख टन है। जिससे लीथियम भंडार के क्षेत्र में भारत तीसरे कमांक पर आ जाएगा। वर्तमान में भारत विदेशों से 96 प्रतिशत लीथियम का आयात करता है। इसके बाद ओडिशा के तीन जिलों में सोने की खान मिलने की जानकारी प्राप्त हुई है। देवगढ़ क्योंझर और मयूरभंज में स्वर्ण का भंडार मिला है। इस संदर्भ में ओडिसा के खनन मंत्री प्रफुल्ल कुमार मलिक ने बताया की जीएसआई दो वर्षों से सर्वेक्षण कर रहा था।

तीन जिलों से निकलेगा सोना
तीन जिलों में सोना का भंडार भूगर्भ में है, क्योंझर जिले के दिमिरिमुंडा, कुशकला, गोटीपुर, गोपुर है, इसी प्रकार मयूरभंज जिले का जोशीपुर, सुरियागुडा, रुआंसिला, धुशूरा पहाड़ी तथा देवगढ़ जिले का अदास शामिल है। खनन मंत्री ने विधानसभा में विधायक सुधीर कुमार द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर में बताया कि इन क्षेत्रों का पहला सर्वे 1970-80 के दशक में हुआ था। इसके बाद दो वर्ष पहले जीएसआई ने सर्वे किया और रिपोर्ट दी की तीन जिलों में कहां कहां स्वर्ण भंडार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here