News Click: प्रबीर पुरकायस्थ और अमित चक्रवर्ती को नहीं मिली रहत, इस तारीख तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

23 फरवरी (आज) दोनों की न्यायिक हिरासत खत्म हो रही थी, जिसके बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। इसके पहले कोर्ट ने 17 फरवरी को दोनों की न्यायिक हिरासत अवधि आज तक के लिए बढ़ाई थी। 29 जनवरी को कोर्ट ने दोनों की न्यायिक हिरासत 17 फरवरी तक के लिए बढ़ाई थी।

131

News Click: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट (Patiala House Court, Delhi) ने न्यूज क्लिक (News Click) के संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ (Prabir Purkayastha) और एचआर हेड अमित चक्रवर्ती (Amit Chakraborty) की न्यायिक हिरासत (judicial custody) 15 मार्च तक बढ़ा दी है। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस (Delhi Police) को मामले में चार्जशीट दाखिल करने के लिए 20 दिनों का समय और दे दिया है। एडिशनल सेशंस जज हरदीप कौर ने ये आदेश दिया।

23 फरवरी (आज) दोनों की न्यायिक हिरासत खत्म हो रही थी, जिसके बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। इसके पहले कोर्ट ने 17 फरवरी को दोनों की न्यायिक हिरासत अवधि आज तक के लिए बढ़ाई थी। 29 जनवरी को कोर्ट ने दोनों की न्यायिक हिरासत 17 फरवरी तक के लिए बढ़ाई थी। 20 जनवरी को कोर्ट ने दोनों की न्यायिक हिरासत 29 जनवरी तक बढ़ाई थी। 22 दिसंबर, 2023 को कोर्ट ने दोनों को 20 जनवरी तक की न्यायिक हिरासत में भेजा था। 22 दिसंबर, 2023 को ही कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को न्यूज क्लिक के खिलाफ यूएपीए के तहत लगे आरोपों की जांच के लिए 60 दिनों का समय और दे दिया था। दिल्ली पुलिस ने कहा था कि इस मामले की जांच के लिए और समय की जरूरत है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जांच के लिए 90 दिन और दिए जाने की मांग की थी। कोर्ट ने 9 जनवरी को अमित चक्रवर्ती को सरकारी गवाह बनने की अनुमति दे दी थी।

यह भी पढ़ें- AIMS BILASPUR: हिमाचल प्रदेश दौरे पर जेपी नड्डा, बिलासपुर एम्स में इन सुविधाओं का किया शुभारंभ

चीनी प्रोपेगेंडा के लिए मिले पैसे
प्रबीर पुरकायस्थ और अमित चक्रवर्ती को दिल्ली पुलिस ने तीन अक्टूबर, 2023 को गिरफ्तार किया था। दोनों को न्यूयॉर्क टाइम्स में छपी खबर के आधार पर गिरफ्तार किया गया था। न्यूयॉर्क टाइम्स में खबर छपी थी कि न्यूज क्लिक को चीनी प्रोपेगेंडा को बढ़ाने के लिए पैसे मिले हैं। खबर के मुताबिक अमेरिकी मिलियनेर नेविली रॉय सिंघम ने न्यूज क्लिक को चीनी प्रोपेगेंडा को बढ़ावा देने के लिए धन दिए।

यह भी पढ़ें- Yana Mir: ब्रिटिश संसद में कश्मीरी पत्रकार याना मीर ने पाकिस्तान को दिखाया आईना

विदेशों से धन किया हासिल
तीन अक्टूबर, 2023 को इस मामले में कई पत्रकारों, यूट्यूबर्स और कार्टूनिस्ट के यहां छापा डाला गया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने प्रबीर पुरकायस्थ और अमित चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के मुताबिक न्यूज क्लिक को चलाने वाली कंपनी पीपीके न्यूजक्लिक स्टूडियो प्राइवेट लिमिटेड ने देश को बदनाम करने के लिए पेड न्यूज के जरिये विदेशों से धन हासिल किया।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.