Nepal : भूकम्प से 10 हजार मकान जमींदोज,67 हजार से अधिक लोग विस्थापित! जानिये, कहां था केंद्र

3 नवम्बर की रात को स्थानीय समयानुसार 11:47 बजे 6.4 रेक्टर स्केल पर आए भूकम्प में 10 हजार मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

885

नेपाल मे 6 नवंबर की मध्य रात आए भूकम्प से हुई क्षति का पूर्ण विवरण सरकार की तरफ से सार्वजनिक किया गया है। इसके अनुसार करीब 10 हजार मकान पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं और 67 हजार से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं।

रेक्टर स्केल पर 6.4 थी तीव्रता
गत 3 नवम्बर की रात को स्थानीय समयानुसार 11:47 बजे 6.4 रेक्टर स्केल पर आए भूकम्प में 10 हजार मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जिला प्रशासन कार्यालय जाजरकोट के मुताबिक भेरी नगरपालिका क्षेत्र में 2,540 मकान, नलगाड नगरपालिका में 2,315 मकान, छेडागाड नगरपालिका में 1,945 मकान, बारेकोट गांवपालिका में 1,435, कुशे गाउँपालिका में 1,843, जुनिचाँदे गांवपालिका में 634 और शिवालय गांवपालिका में 48 घर पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गये हैं।

विदेशियों का हमारी रसोई पर कब्जा, यह स्वास्थ्य लिए घातक : Dr. Murali Manohar Joshi

एक लोग प्रभावित
जाजरकोट जिला प्रशासन ने बताया कि भूकम्प से जाजरकोट में ही सिर्फ 67 हजार लोग विस्थापित हुए हैं। जाजरकोट जिला प्रशासन की तरफ से बताया गया है कि जिले में भूकम्प के कारण करीब 1 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। प्रशासन ने यह भी बताया कि भूकम्प के कारण करीब 24 हजार मकानों को आंशिक क्षति हुई है। भूकम्प के कारण जाजरकोट में मारे गए 101 लोगों में 53 बच्चे हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.