नासिक में बस खाई में गिरी, एक की मौत, 15 यात्री घायल! इस कारण हुआ हादसा

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा हुआ है। नासिक में हुए इस हादसे में 15 लोग घायल हो गए हैं।

89

12 जुलाई की सुबह करीब 7 बजे घाट मार्ग पर सप्तश्रृंगी किले के पास महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम की एक बस घाटी में गिर गई। फौरन स्थानीय लोग दौड़ पड़े और राहत कार्य शुरू किया। अब तक 16 यात्रियों को निकाला जा चुका है। इनमें से एक की मौत हो गई है। घायलों का वाणी ग्रामीण अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बुलढाणा के खामगांव आगार से राज्य परिवहन निगम की बस 11 जुलाई की देर रात सप्तश्रृंगी किले पहुंची। 12 जुलाई की सुबह वापसी की यात्रा शुरू की। घाट मार्ग पर गणपति मोड़ पर जब ड्राइवर को मोड़ का अंदाजा नहीं हुआ तो बस घाटी में गिर गई। बस में 18 यात्री सवार थे। घायलों में से 15 को इलाज के लिए वाणी ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें एक यात्री की मौत हो गई है। संभागीय परिवहन अधिकारी किरण भोसले ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य अभी भी जारी है।

पालकमंत्री का घायलों के तत्काल उपचार का निर्देश
सप्तश्रृंगी घाट पर एसटी बस दुर्घटना में 15 यात्री घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पालक मंत्री दादा भुसे ने अस्पताल प्रबंधन को आवश्यक उपचार प्रदान करने का निर्देश दिया है।

प. बंगाल हिंसाः मतगणना में फिर गई जान, पुलिस अधिकारी भी घायल

वाहन चालकों को सतर्कता बरतने का निर्देश
पालक मंत्री ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस खामगांव डिपो की है। इसमें 18 यात्री सवार थे। प्रारंभिक जानकारी यह है कि हादसा किले से उतरते समय गणपति प्वाइंट पर हुआ। दुर्घटना पीड़ितों को कोई असुविधा नहीं होगी। भुसे ने हदसे को लेकर वाहन चालकों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.