समुद्र से पीने का पानी बनाने पर कितना आएगा खर्च? … जानिए इस खबर में

136

मुंबई में पानी की किल्लत को कम करने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने समुद्र के पानी को पीने योग्य बनाने हेतु प्रोजेक्ट लगाने का ऐलान किया था। उनके इस ड्रीम प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए हाल ही में मुंबई महानगरपालिका के आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने सलाहकार कंपनी नियुक्त करने का प्रस्ताव स्थाई समिति में पेश किया है। प्रस्ताव में बताया गया है कि 20 करोड़ लीटर पीने योग्य पानी बनाने में 1600 करोड़ रुपए खर्च होेंगे। इसके आलावा अगले 20 वर्षों तक इसकी देखभाल और मरम्मत पर 1920 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इस तरह कुल मिलाकर समुद्र से मीठा पानी बनाने के प्रोजक्ट पर 3520 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इस तरह 10 लाख लीटर समुद्र से पीने योग्य पानी बनाने के लिए 8.50 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

सलाकार कंपनी की नियुक्ति का प्रस्ताव
प्रशासन ने इसके लिए सलाहकार कंपनी नियुक्त करने का प्रस्ताव रखा है। इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए राज्य सरकार और महानगरपालिका दोनों प्रयासरत हैं। प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए कंपनी का चयन स्वीस चैलेंज प्रणाली से किया जाना है। इसके लिए स्थाई समिति की मंजूरी ली जाएगी। इस प्रोजेक्ट से मुंबई को हर दिन 2000 लाख लीटर पीने का पानी उपलब्ध हो सकेगा। बाद में इसका विस्तार कर 4000 लाख लीटर किये जाने की योजना है। शुरू में इसके लिए 6 हेक्टर जमीन की आवश्यकता होगी। भविष्य में विस्तार करने पर इसके लिए 8 हेक्टर जमीन की जरुरत होगी।

ये भी पढेंः शाह ने आसान की राणे की राह… कैसे? जानने के लिए पढ़िए ये खबर

मनोरी में लगाया जाएगा प्रोजेक्ट
इस प्रोजेक्ट की रुपरेखा तैयार करने में 8 महीने का समय लगेगा, जबकि इसे पूरा करने के लिए 30 महीने का लक्ष्य रखा गया है। शुरू में प्रोजेक्ट के लिए 6 हेक्टर जमीन की जरुरत है। इसके लिए मनोरी में जगह तलाशी गई है। फिलहाल मनोरी स्थित महाराष्ट्र पर्यटन विकास महामंडल की 12 हेक्टर जमीन सुनिश्चित की गई है। इस जमीन की हस्तांतरण प्रक्रिया शुरू भी कर दी गई है।

ये भी पढ़ेः मीठी नदी की साफ-सफाई के लिए और कितने करोड़?

इजरायल में सफल है योजना
मेसर्स आय. डी.ई वॉटर टेक्नोलॉजीज लिमिटेड कंपनी इजरायल में कार्यरत है। यह कंपनी पिछले 50 वर्षों से विश्व के कई देशों में समुद्र के पानी को पीने योग्य बनाने में सक्रिय है। इजरायल में सोरेक में हर दिन 624 मिलियन लीटर पानी तैयार करने का बड़ा प्रोजेक्ट लगाया गया है। यह प्रोजेक्ट 10 हेक्टर में लगाए गया है, जबकि एक अन्य प्रोजेक्ट को 6.8 हेक्टर में लगाया गया है। इसकी क्षमता 392 मिलियन लीटर प्रति दिन है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.