समुद्र में मछली पकड़ने गए थे ये मछुआरे, हो गया ऐसा

पालघर जिले में पिछले कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से जिले में नदियां और नाले उफनने लगे हैं।

132

पालघर जिले में भारी बारिश के बावजूद समुद्र में मछली पकड़ने गए दो मछुआरों की डूबने से मौत हो गई। दोनों के शव 12 जुलाई की सुबह समुद्र तट पर पाया गया है। मृतकों की पहचान गोपाल मडवे और वसंत राउत के रूप में की गई है। दोनों मछुआरे दहानू के बहाड़ के रहने वाले थे।

मंगलवार को भी पालघर जिले में मूसलाधार बारिश हो रही है। प्रशासन ने मछुआरों को समुद्र में न जाने तथा नागरिकों को आवश्यक काम होने पर ही घर से निकलने की अपील की है।

मनाही के बावजूद पकड़ने गए थे मछली
पालघर में पिछले कई दिनों से भारी बारिश हो रही है। पश्चिमी तट क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश के कारण समुद्र उफान पर है। इसी तरह दहानु तहसील के बहाड़ गांव के दो मछुआरे 11 जुलाई को जिला प्रशासन की ओर से मनाही के बाद भी मछली पकड़ने के लिए समुद्र में गए थे। शाम तक दोनों के घर नहीं लौटने पर उनकी तलाश शुरू हुई। दोनों मछुआरों के शव 12 जुलाई की सुबह समुद्र तट पर मिला। पालघर पुलिस की टीम दोनों शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में भारी बारिश जारी! जानिये, कहां कैसा है हाल

पालघर में भारी बारिश
पालघर जिले में पिछले कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से जिले में नदियां और नाले उफनने लगे हैं। पालघर जिले में सूर्या, वैतरणा और पिंजाल जैसी प्रमुख नदियों में बाढ़ आ गई है और बाढ़ का पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया। इसलिए प्रशासन ने नदी किनारे के गांवों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने आज पालघर जिले को रेड अलर्ट जारी किया है। जिले के बांधों का जलस्तर भी काफी बढ़ गया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.