मुंबई में चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, मां-बेटे के फंसे होने की आशंका

घाटकोपर (पूर्व) इलाके की राजावाड़ी कॉलोनी में  को एक इमारत का एक हिस्सा ढह गया। फिलहाल बचाव कार्य जारी है।

212

मुंबई के घाटकोपर (पूर्व) इलाके की राजावाड़ी कॉलोनी में  को एक इमारत का एक हिस्सा ढह गया। कथित तौर पर मां-बेटे इस इमारत में फंसे हुए हैं और बचाव अभियान चल रहा है। अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले माले पर फंसे दो लोगों में मां-बेटा शामिल हैं। मां का नाम अलका पलांडे और बेटे का नाम नरेश पलांडे बताया गया है। दूसरे और तीसरे माले से 6 लोगों को सुरक्षित निकाले जाने की जानकारी मिली है।

एनडीआरएफ और दमकल विभाग के जवान बचाव कार्य में जुटे
एनडीआरएफ और दमकल विभाग के जवान बचाव कार्य में जुटे हैं। फिलहाल बचाव अभियान जारी है। 25 जून की सुबह साढ़ नौ बजे ये हादसा हुआ है। घाटकोपर पूर्व के चितरंजन नगर स्थित ग्राउंड प्लस तीन मंजिला इमारत का एक हिस्सा गिर गया।

घोड़बंदर रोड में तीन लोग घायल
पिछले दिनों ठाणे के पास घोड़बंदर रोड पर स्थित एक रेस्टोरेंट की छत्त गिरने से तीन लोग घायल हो गए थे। इनमें दो महिलाएं शामिल हैं। मौसम विभाग ने मुंबई के लिए येलो, रत्नागिरी के लिए ऑरेंज, और मुंबई, ठाणे तथा सिंधुदुर्ग के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.