यूक्रेन से एक दिन में लाए गए 2100 से अधिक भारतीय! जानें, अब तक कितने लौटे स्वदेश

6 मार्च की विशेष नागरिक उड़ानों में 9 नई दिल्ली और 2 मुंबई में उतरीं। इन 11 उड़ानों में से बुडापेस्ट से 6 उड़ानें, बुखारेस्ट से 2, सैजो से 2 और कोसिसे से 1 उड़ानें थीं।

107

 भारतीय नागरिकों को बचाने के लिए ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत यूक्रेन के पड़ोसी देशों से 11 विशेष नागरिक उड़ानों के माध्यम से 6 मार्च 2,135 भारतीयों को वापस लाया गया। इसके साथ ही 22 फरवरी, 2022 को विशेष उड़ानें शुरू होने के बाद से अब तक 15,900 से अधिक भारतीयों को स्वदेश लाया जा चुका है।

ऑपरेशन गंगा के तहत 66 विशेष नागरिक उड़ानों के जरिए देश लौटने वाले भारतीयों की संख्या 13,852 हो गई है। वहीं, अबतक आईएएफ ने 2,056 यात्रियों को वापस लाने के लिए कुल 10 उड़ानें भरी हैं। इसके अलावा इन देशों के लिए 26 टन राहत सामग्रियों को पहुंचाया है।

दिल्ली और मुंबई पहुंचे भारतीय
6 मार्च की विशेष नागरिक उड़ानों में 9 नई दिल्ली और 2 मुंबई में उतरीं। इन 11 उड़ानों में से बुडापेस्ट से 6 उड़ानें, बुखारेस्ट से 2, सैजो से 2 और कोसिसे से 1 उड़ानें थीं।

7 मार्च को लौटेंगे 1500 से अधिक लोग
7 मार्च को बुडापेस्ट (5), सुसेवा (2) और बुखारेस्ट (1) से कुल 8 विशेष उड़ानें संचालित होने की उम्मीद है। इन उड़ानों के माध्यम से 1500 से अधिक भारतीयों को अपने देश वापस लाया जा सकेगा।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.