मेटा और भारत सरकार के बीच विवाद अब खत्म होता दिख रहा है। मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग ने डीपफेक कंटेंट को लेकर सरकार से माफी मांगी है। उन्होंने चाइल्ड सेक्सुअल अब्यूज मटीरियल (CSAM) डीपफेक कंटेंट और प्लेटफॉर्म की ऑपरेशनल गलतियों के लिए माफी मांगी है। मेटा ने माना है कि कुछ खास तरह के कंटेंट को प्रमोट करने के लिए बड़ी रकम खर्च की गई थी। (Mark Zuckerberg)
मिली जानकारी के मुताबिक, सरकार ने मेटा से साफ कहा है कि चूंकि कंपनी ही तय करती है कि कौन सा कंटेंट किसे मिलेगा, इसलिए यह ‘इंटरमीडियरी’ की परिभाषा में नहीं आता है। सरकार ने यह भी कहा कि IT एक्ट के तहत ‘सेफ हार्बर’ प्रोटेक्शन मेटा पर लागू नहीं होगा। मेटा ने इस मामले में अपनी गलती भी मानी, अफसोस जताया और माफी भी मांगी। (Mark Zuckerberg)
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के गलत इस्तेमाल पर सरकार ने चिंता जताई
सरकार ने मेटा से साफ कहा है कि हर हाल में भारतीय कानून का पालन किया जाना चाहिए। सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के गलत इस्तेमाल पर भी चिंता जताई। इससे पहले सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी के पोस्ट हटाने का मुद्दा उठाया था। भारत सरकार ने प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक और अश्लील कंटेंट का मुद्दा भी उठाया। मेटा ने जवाब दिया कि सख्त अंदरूनी नियम हैं। मेटा ने कहा कि प्लेटफॉर्म का जानबूझकर गलत इस्तेमाल किसी भी हालत में मंजूर नहीं है। (Mark Zuckerberg)
#WATCH | @Meta CEO Mark Zuckerberg sent his apologies for the CSAM (Child Sexual Abuse Material) content, deepfake content and errors in operating the platform: Sources pic.twitter.com/9qSSxztwns
— DD News (@DDNewslive) August 5, 2026
सरकार ने मेटा के अधिकारियों को किया तलब
बुधवार सुबह (5 अगस्त, 2026) को मेटा की ग्लोबल टीम ने सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (IT) के सीनियर अधिकारियों से मुलाकात की। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्ट हटाने के सिलसिले में कंपनी के अधिकारियों को तलब किया था। मीटिंग में आलोचनात्मक पोस्ट पर की गई गलत कार्रवाई, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म द्वारा CSAM को असरदार तरीके से रोकने में नाकाम रहने और दूसरे रेगुलेटरी मुद्दों पर चर्चा हुई। (Mark Zuckerberg)
यह भी पढ़ें: Yogi सरकार का बड़ा फैसला, मदरसों की इन डिग्रियों पर लगेगा ताला
मेटा के सीनियर अधिकारियों की एक टीम ने बुधवार को इलेक्ट्रॉनिक्स और IT मंत्री अश्विनी वैष्णव से भी मुलाकात की। मीटिंग करीब आधे घंटे तक चली। यह मीटिंग इसलिए अहम थी क्योंकि सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी के हालिया फेसबुक पोस्ट को कुछ समय के लिए हटाने के बाद मेटा के टॉप ग्लोबल अधिकारियों को तलब किया था। प्रधानमंत्री ने युवाओं को संबोधित किया और क्वेश्चन पेपर लीक के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया। अमेरिकी कंपनी ने इस घटना के लिए माफी मांगी, इसे एक टेक्निकल गड़बड़ी बताया और कहा कि पोस्ट गलती से हटा दी गई थी। बाद में इसे ठीक कर दिया गया। (Mark Zuckerberg)
यह भी देखें
Join Our WhatsApp Community
