किन्नौर में भूस्खलन, 10 लोगों की मौत,14 लोग घायल

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर के निगुलसरी में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक पहाड़ी पर भूस्खलन हुआ है। इस हादसे में एक बस के साथ पांच-छह छोटे वाहन भी मलबे में दब गए हैं।

92

हिमाचल प्रदेश में बड़ा हादसा हुआ है। प्रदेश के किन्नौर के निगुलसरी में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक पहाड़ी पर भूस्खलन हुआ है। इस हादसे में 10 लोगों की मौत के साथ ही 14 लोगों के घायल होने की खबर है। हादसे में एक बस के साथ पांच-छह छोटे वाहन भी मलबे में दब गए हैं। इन वाहनों पर 50-60 लोगों के सवार होने की जानकारी मिली है।

बताया जा रहा है कि बस हरिद्वार जा रही थी। अचानक भूस्खलन होने से बस के साथ ही कई वाहन भी मलबे में दब गए। फिलहाल एनडीआरएफ के साथ ही सीआरपीएफ और आइटीबीपी की टीमें मौके पर मौजूद हैं और बचाव व राहत अभियान जारी है। मिली जानकारी के अनुसार चार लोगों को मलबे से निकाला गया है।

पीएम ने की सीएम से बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे के बाद हिमाचल प्रदेश के सीएम से बात की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

ये भी पढ़ेंः ब्रिटिश काल के कानून देश के लिए क्यों हैं खतरनाक? जानिये, अधिवक्ता अंकुर शर्मा की राय

अचानक गिरने लगा पत्थर और मलबा
डीएसपी भावनगर राजू ने बताया कि रिकांगपिओ से हरिद्वार जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस का चालक सुरक्षित बच गया है। बाकी सभी यात्री मलबे में दब गए हैं। चालक से मिली जानकारी के अनुसार बस में करीब 35 यात्री सवार थे। बस के साथ पांच-छह छोटे वाहन भी मलबे में दब गए हैं। घटनास्थल पर अचानक दोनों ओर से पत्थर और मलबा गिरने लगा। बताया जा रहा है कि यह सिलसिला काफी देर तक चलता रहा। इस कारण प्रशासन और बचाव दल को घटनास्थल पर पहुंचने में देर हुई।

सीएम ने दी जानकारी
प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सदन में इस हादसे के बारे में जानकारी दी है। सीएम ने यह भी बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का इस हादसे को लेकर फोन आया था। उन्होंने हर संभव मदद का भरोसा दिया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.