Madhya Pradesh: 20 शहरों का तापमान 10 डिग्री के नीचे पहुंचा, शीतलहर की चपेट में प्रदेश

मौसम विभाग ने बताया है कि वर्तमान में लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तरी हवा चल रही है। जिसके कारण से दिन में भी ठंड लग रही है।

458

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में भी उत्तर भारत के अन्य राज्यों की तरह कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। प्रदेश के 20 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे (Temperature below 10 degrees Celsius) पहुंचने के कारण से चली शीतलहर (cold wave) ने लोगों को जम जाने का अहसास करा दिया है।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश में शीतलहर
मौसम विभाग (weather department) का कहना है कि उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर द्रोणिका के रूप में बना पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश में शीतलहर चल रही है। उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच वहां से लगातार आ रही उत्तरी हवाओं से प्रदेश में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। मंगलवार को प्रदेश में सबसे कम छह डिग्री सेल्सियस तापमान दतिया जिले का रहा है। उमरिया में 6.5 एवं रीवा में 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड और प्रदेश में पहाड़ों की रानी कही जानेवाली पचमढ़ी में रात का पारा 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

तीन-चार दिन तक रहेगा यही तापमान
इसके साथ ही मौसम विभाग ने बताया है कि वर्तमान में लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तरी हवा चल रही है। जिसके कारण से दिन में भी ठंड लग रही है। मौसम का यह व्यवहार अभी तीन-चार दिन तक बना रह सकता है। 22 दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना प्रबल है। उसके आने के बाद ही उसके प्रभाव से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा । तापमान में बढ़ोतरी के साथ ठंड से कुछ आराम मिलेगा। फिलहाल राज्य के सिवनी, खंडवा, बैतूल, मलाजखंड, खरगोन में शीतलहर चल रही है।(हि.स.)

यह भी पढ़ें – Central Railway: एलटीटी और मुजफ्फरपुर के बीच 4 विशेष ट्रेन सेवाएं, जानें शेड्युल

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.