झारखंड में लव जिहाद: साजन निकला रब्बानी, यौन शोषण करके नाबालिग को कुएं में धकेला

110

झारखंड में अंकिता सिंह का प्रकरण अभी चर्चा में ही है कि एक और प्रकरण लोहरदगा में सामने आया है। जहां हिंदू नाम बताकर एक युवक ने नाबालिग हिंदू को फंसाया और फिर अपने प्रेम का वास्ता देकर उसका यौन शोषण किया। प्रकरण तब खुला जब किशोरी को पता चला कि उसका साजन तो मुसलमान है।

लोहरदगा जिले की 17 वर्षीय लड़की के पास छह महीने पहले एक अनजान युवक का कॉल आया। उसने इसे अपना नाम साजन उरांव बताया। अपनी बातों के जाल में उसे फंसाया। दोस्ती की बात कहकर अक्सर फोन करने लगा। लड़की भी उसके झांसे में आ गई। प्यार का वास्ता देकर उसने उसके साथ कई बार संबंध बनाए।

खुला भेद तो हत्या की कोशिश की
इसी बीच लड़की को उसका असली नाम पता चल गया कि उसके आशिक का असली नाम साजन उरांव नहीं बल्कि रब्बानी अंसारी है। तब लड़की ने विरोध जताना शुरू कर दिया। इस बीच आरोपित लड़के ने अश्लील वीडियो भी बना लिया था, जिसे उसने वायरल कर दिया। लड़की को रास्ते से हटाने के लिए उसने उसे कुएं में धकेल दिया। उसने उसे ऊपर से पत्थर भी मारे।

रब्बानी अंसारी पहुंचा सलाखों के पीछे
लड़की की खुशकिस्मती थी कि उसकी जान बच गई। लड़की किसी तरह जान बचाकर घर पहुंची। परिवार वालों को सारी बात बताई। समाज के लोग भी इसकी मदद को आगे आए। अब आरोपित रब्बानी अंसारी सलाखों के पीछे है।

ये भी पढ़ें – मुंबई हमले का एक और षड्यंत्रकारी मरा! इस आतंकी संगठन ने किया खुलासा

इस संबंध में लोहरदगा के डीएसपी परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि लोहरदगा महिला थाना कांड संख्या 26/ 2022 में भादवि की धारा 376, 427, 379, 417, 307 और सिक्स पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया है। इस घटना से हिंदू संगठनों में काफी आक्रोश है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.