Kumkum Bhagya फेम एक्ट्रेस संचिता उगले ने किया सुसाइड, पंखे से लटका मिला शव; सदमे में फैंस

मशहूर टेलीविजन अभिनेत्री संचिता उगले ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस को उनका शव मुंबई के नालासोपारा स्थित उनके फ्लैट में सीलिंग फैन से लटका हुआ मिला।

79
Kumkum Bhagya फेम एक्ट्रेस संचिता उगले ने किया सुसाइड, पंखे से लटका मिला शव; सदमे में फैंस
Kumkum Bhagya फेम एक्ट्रेस संचिता उगले ने किया सुसाइड, पंखे से लटका मिला शव; सदमे में फैंस

मशहूर टेलीविजन अभिनेत्री संचिता उगले (Sanchita Ugale) ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस को उनका शव मुंबई के नालासोपारा स्थित उनके फ्लैट में सीलिंग फैन से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। 30 वर्षीय अभिनेत्री के आकस्मिक निधन से पूरा मनोरंजन जगत और उनके फैंस गहरे सदमे में हैं। (Kumkum Bhagya)

जानकारी के अनुसार, संचिता अपने माता-पिता और बहन के साथ नालासोपारा इलाके में रहती थीं। जिस वक्त यह दर्दनाक घटना हुई, उस समय परिवार के अन्य सदस्य बाहर थे और संचिता घर पर अकेली थीं। घटनास्थल की जांच के दौरान पुलिस को मौके से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे खुदकुशी की वजहों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। (Kumkum Bhagya)

आखिरी रील के बाद खामोश हुई संचिता
संचिता उगले के इस खौफनाक कदम से हर कोई हैरान है। वो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती थीं और इंस्टाग्राम पर उनके 1 लाख 39 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि दम तोड़ने से उन्होंने अपने आधिकारिक अकाउंट पर एक रील शेयर की थी। इस वीडियो में वे ‘डफली वाले, डफली बजा’ गाने पर लिपसिंक करती बेहद खुश नजर आ रही थीं। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा था— ‘मैं नाचूं, तू नचा।’ अब इस आखिरी पोस्ट के कमेंट बॉक्स में उनके फैंस नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। (Kumkum Bhagya)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sanchita Ugale (@sanchita_ugale)

कई लोकप्रिय धारावाहिकों और फिल्मों में किया था काम
बेहद कम उम्र में संचिता उगले ने एक्टिंग की दुनिया में अपनी एक खास पहचान बना ली थी। संचिता ‘कुमकुम भाग्य’ और ‘वागले की दुनिया’ जैसे टीवी के कई सुपरहिट शोज का हिस्सा रह चुकी थीं। इसके अलावा उन्होंने लोकप्रिय शो ‘दिलवाली दूल्हा ले जाएगी’ में अभिनेता सौरभ बेदी के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी और हाल ही में वे दंगल टीवी के शो ‘साजन घर में’ दिखाई दी थीं। (Kumkum Bhagya)

यह भी पढ़ें: Abhishek Banerjee के करीबी सुमित राय की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट से अरेस्ट वारंट जारी

बड़े पर्दे पर भी दिखाया था हुनर
छोटे पर्दे के साथ-साथ संचिता उगले ने विक्की कौशल और अक्षय खन्ना स्टारर चर्चित फिल्म ‘छावा’ में ‘ताराबाई’ का अहम किरदार भी निभाया था। (Kumkum Bhagya)

यह भी देखें

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.