# justiceForAdityTiwari हुआ ट्रेंड! जानिये, क्या है दिल दहला देने वाली घटना

90

बिहार के छात्र आदित्य ठाकरे का दिल दहला देनेवाला हत्याकांड इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नेटिजंस # justiceForAdityTiwari पोस्ट कर आदित्य तिवारी के लिए न्याय की मांंग कर रहे हैं।

बिहार के सारण जिले में रहने वाला आदित्य तिवारी 10वीं कक्षा में पढ़ता था। वह जलालपुर स्कूल में पढ़ता था। वह सेना में भर्ती होकर देश सेवा करना चाहता था। इस होनहार छात्र की तीन मुस्लिम युवकों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपियों के नाम तैफ, शाहिद और अरशद हैं। ये तीनों आदित्य के साथ ही कोचिंग में पढ़ते थे।

लड़की को परेशान करने रहे थे आरोपी मुस्लिम
प्राप्त जानकारी के अनुसार आदित्य तिवारी की हत्या से एक दिन पहले एक छात्रा को लेकर आरोपियों के साथ उनका हिंसक विवाद हुआ था। ये तीनों आरोपी छात्रा को परेशान कर रहे थे। आदित्य तिवारी ने इसका विरोध किया था। उसके बाद इन कट्टरपंथियों ने आदित्य को लड़की से दूर रहने की चेतावनी दी थी। लेकिन आदित्य ने उनकी बात अनसुनी कर दी और वह लड़की के पक्ष में खड़ा रहा। इससे नाराज मुस्लिम युवकों ने चाकू मारकर आदित्य की हत्या कर दी।

घर वालों का बुरा हाल
इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद आदित्य तिवारी के घर के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके नाम शाहिद और अरशद है। तीसरा आरोपी तैफ अभी भी फरार है। पुलिस युद्ध स्तर पर उसकी तलाशी में जुटी है। इस तीसरे आरोपी को मुख्य साजिशकर्ता बताया जा रहा है।

हत्या से पहले आरोपियों ने ट्विटर पर लिखा थाः आज जलालपुर में खेला होई

सोशल मीडिया पर आदित्य को न्याय दिलाने की मुहिम
सोशल मीडिया पर आदित्य तिवारी को न्याय दिलाने की मांग जोर पकड़ रही है। इसके लिए ट्विटर पर # justiceForAdityTiwari  ट्रेंड हो रहा है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.