क्रू मॉड्यूल के परीक्षण पर पीएम मोदी ने दी ISRO को बधाई, जानिए मिशन गगनयान के फायदे

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने आज पूर्वाह्न करीब 10 बजे अपने एकल-चरण तरल रॉकेट के प्रक्षेपण के जरिये पहले ‘क्रू मॉड्यूल’ (crew module) परीक्षण के साथ महत्वाकांक्षी मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम ‘गगनयान’ की यात्रा शुरू की। यह परीक्षण अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किया गया है।

91

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने मिशन गगनयान टीवी डी1 परीक्षण उड़ान के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो (ISRO) के वैज्ञानिकों की बधाई (congratulated) दी है। उन्होंने कहा कि यह देश को भारत के पहले मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम को साकार करने की दिशा में एक कदम और करीब ले जाता है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया है:

“यह प्रक्षेपण हमें भारत (India) के पहले मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम गगनयान (Gaganyaan) को साकार करने की दिशा में एक कदम और करीब ले जाता है। इसरो के हमारे वैज्ञानिकों को मेरी शुभकामनाएं।”

बता दें कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने आज पूर्वाह्न करीब 10 बजे अपने एकल-चरण तरल रॉकेट के प्रक्षेपण के जरिये पहले ‘क्रू मॉड्यूल’ (crew module) परीक्षण के साथ महत्वाकांक्षी मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम ‘गगनयान’ की यात्रा शुरू की।

अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा के लिए परीक्षण
यह परीक्षण अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किया गया है। इसरो का लक्ष्य तीन दिवसीय गगनयान अभियान के लिए मनुष्यों को 400 किलोमीटर की पृथ्वी की निचली कक्षा से अंतरिक्ष में भेजना और उन्हें सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर वापस लाना है। इसरो के स्पेसपोर्ट के पहले लॉन्च पैड से अबॉर्ट-1 (टीवी-डी1) को लॉन्च किया गया।

वैश्विक मंच तैयार करेगी सफलता
इसकी सफलता मानवरहित अंतरिक्ष अभियानों के लिए वैश्विक मंच तैयार करेगी। इसी के साथ भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों के साथ पहला गगनयान कार्यक्रम शुरू होगा। इसके 2025 में शुरू होने की उम्मीद है। इसमें क्रू इंटरफेस, जीवन रक्षक प्रणाली, वैमानिकी और गति में कमी से जुड़ी प्रणाली (डिसेलेरेशन सिस्टम) मौजूद हैं। नीचे आने से लेकर उतरने तक के दौरान चालकदल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इसे पुन: प्रवेश के लिए भी डिजाइन किया गया है।

यह भी पढ़ें – ड्रग तस्करी मामले में पुणे में एक शख्स से पूछताछ, जानें ललित पाटिस से क्या है कनेक्शन

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.