जापान में रिकॉर्ड तोड़ बारिश, जानिये किस शहर का कैसा है हाल

जापान में बरसात से सर्वाधिक प्रभावित फुकुओका और ओइता प्रांत के अधिकारियों का कहना है कि भारी बारिश के दौरान भूस्खलन हुआ है और नदियां उफान पर हैं।

122

जापान के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में ‘अब तक की सबसे भारी बारिश’ हुई है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा है कि दक्षिणी मुख्य द्वीप क्यूशू में 10 जुलाई की शाम चार बजे तक 24 घंटे की अवधि में 402.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। तीन लोग लापता हो गए।

बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बरकरार
एजेंसी ने कहा है कि बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बरकरार है। दक्षिण-पश्चिमी जापान में बारिश के कारण घर बह गए हैं। अस्पतालों में पानी भर गया है। मोबाइल फोन सेवा बाधित हो गई हैं। आज भी तेज हवा चलने के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।

उत्तराखंड में होगी भारी बारिश? मौसम विभाग का ये है पूर्वानुमान

उफान पर नदियां
बरसात से सर्वाधिक प्रभावित फुकुओका और ओइता प्रांत के अधिकारियों का कहना है कि भारी बारिश के दौरान भूस्खलन हुआ है और नदियां उफान पर हैं। इस वजह से सान्यो शिंकानसेन लाइन पर हिरोशिमा और हाकाटा स्टेशनों के साथ क्यूशू शिंकानसेन लाइन पर हाकाटा और कुमामोटो स्टेशनों के बीच बुलेट ट्रेन सेवा को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.