शॉपिंग में निजी जानकारी देनेवाली हिंदू महिलाएं हो जाएं सावधान! जानिये कौन बेच रहा आपकी ‘वह’ जानकारी

अवैध व्यवसायों के लिए बदनाम डॉर्क वेब पर भारतीय महिलाओं से संबंधिक डेटा बिकने का दावा कुछ समूह कर रहे हैं। जिसके अनुसार अब सावधानी रखना बहुत आवश्यक है।

187
हैकर लव जिहाद

शॉपिंग के समय अपना संपर्क सूत्र देनेवालों के लिए बड़ी खबर है, इसकी जानकारी अब अतंरराष्ट्रीय हैकरों के हाथ लग गई है। जिसमें से 15 लाख हिंदू महिलाओं का संपर्क सूत्र है। यह डार्क वेब के माध्यम से इस्लामी देशों को बेची गई है।

खरीदी या किसी सेवा की जानकारी लेने के लिए जानेवालों से अक्सर उनका मोबाइल नंबर, ईमेल संपर्क आदि की जानकारी रजिस्टर में लिखने को कहा जाता है। डिस्काउंट और नई जानकारियां देने के लुभावने ऑफर के नाम पर यह एकत्रित किया जाता है। अब यही जानकारियां (डेटा) हैकरों के हाथ लग गई हैं। ऐसा आरोप है कि इसके पहले आईआरसीटीसी का डेटा भी हैकरों के हाथ लग चुका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हैक की गई जानकारी में 95 प्रतिशत हिंदू युवतियों या महिलाओं की जानकारी है।

आपकी जानकारी का हो रहा सौदा
सोशल मीडिया पर साइबर हंट्स नामक एक ट्वीटर ने जो जानकारी साझा की है वह तो होश उड़ा देगा। उसके अनुसार लव जिहाद, अपहरण जैसी आपराधिक घटनाओं के लिए हैकरों के द्वारा बेची गई यह जानकारी प्रयोग में लाई जा रही हैं। हैकर महिलाओं की निजी जानकारियां डार्क वेब के माध्यम से बेच रहे हैं। यह जानकारियों इस्लामी देशों और आतंकी समूहों के द्वारा धड़ल्ले से डॉर्क वेब के माध्यम से खरीदी जा रही है।

कंपनी का डेटा हैक
महिलाओं की अंतर्वस्त्र निर्माता एक कंपनी की जानकारियां भी हैक होने की जानकारी सूत्रों से मिली है। जिसे हैकर ने 400 अमेरिकी डॉलर में डॉर्क वेब के माध्यम से बेच दिया है। सोशल मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले इस जानकारी को 800 अमेरिकी डॉलर में बेचने का मूल्य तय किया था, लेकिन बाद में इसका दाम कर दिया। ऐसी जानकारी है कि इसके पहले इंडियन रेलवे केटरिंग एण्ड टूरिज्म कॉर्पोरेशन की वेबसाइस जानकारियों हैक हुई थीं, हालांकि इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई हैं, इसे संबंधित विभागों से स्पष्ट करना आवश्यक है।

ये भी पढ़ें – मार्सेलिस में स्वातंत्र्यवीर सावरकर की मूर्ति स्थापना शीध्र! गृहमंत्री अमित शाह से विधानसभा अध्यक्ष नार्वेकर ने की भेंट

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.