टेरेस से गिरकर खिड़की में फंस गई लड़की! फिर क्या हुआ? जानने के लिए पढ़ें यह खबर

पुणे के शुक्रावर पेठ स्थित गणेश अपार्टमेंट में एक 15 वर्षीय लड़की अपने बाल सुखा रही थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गिरकर पांचवीं मंजिल की खिड़की की ग्रिल में फंस गई।

106

पुणे शहर के शुक्रवार पेठ स्थित गणेश आपर्टमेंट में टेरेस से एक लड़की गिरकर खिड़की के ग्रिल में फंस गई। घटना के बाद स्थानीय लोग और लड़की के परिजनों ने तुरंत दमकल कर्मियों को सूचित किया। थोड़ी देर में ही दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए और सीढ़ी लगाकर उसे रस्सी के सहारे सुरक्षित नीचे उतारा।

पुणे में दमकल कर्मियों ने खिड़की की ग्रिल में फंसी लड़की को सुरक्षित निकाला। इस रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो वायरल हो रहा है।

बाल सुखाते समय टेरेस से गिर गई लड़की
पुणे के शुक्रावर पेठ स्थित गणेश अपार्टमेंट में एक 15 वर्षीय लड़की अपने बाल सुखा रही थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गिरकर पांचवीं मंजिल की खिड़की की ग्रिल में फंस गई। घटना के तुरंत बाद दमकल कर्मियों को बुलाया गया। दो घंटे के अथक प्रयास के बाद, पुणे फायर ब्रिगेड ने उसे सुरक्षित नीचे उतारा। दमकलकर्मियों ने इसके लिए जाल, सीढ़ी और रस्सी की मदद ली।

 इस रेस्क्यू ऑपरेशन में इन्होंने लिया हिस्सा
यह रेस्क्यू ऑपरेशन दमकल अधिकारी सचिन मांडवकर, तांडेल कैलाश पायगुडे, वाहनचालक राजू शेलार,जवान राहुल नलावडे, अतुल खोपडे, मारुति देवकुळे, किशोर बने, संजय पाटील, अक्षय गांगड और विठ्ठल शिंदे द्वारा किया गया।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.