पुलिस के साथ मुठभेड़ में ऐसे दबोचे गए तीन गौ तस्कर!

12 मई की सुबह विजय नगर पुलिस को सूचना मिली कि कुछ गौ तस्कर विजय नगर क्षेत्र से एक गाय काटने के लिए ले जा रहे हैं। पुलिस ने तत्काल ही चेकिंग शुरू कर दी।

80

गाजियाबाद के विजयनगर पुलिस ने 12 मई को मुठभेड़ के बाद तीन गौ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली से तीनों बदमाश घायल हुए हैं, जबकि एक आरक्षी को गोली लगी है। घायलों को पुलिस सुरक्षा में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ऐसे दबोचे गए तस्कर
पुलिस अधीक्षक नगर (प्रथम) निपुण अग्रवाल ने बताया कि 12 मई की सुबह विजय नगर पुलिस को सूचना मिली कि कुछ गौ तस्कर विजय नगर क्षेत्र से एक गाय काटने के लिए ले जा रहे हैं। पुलिस ने तत्काल ही चेकिंग शुरू कर दी और गंगाजल पुलिस चौकी के नजदीक भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इसी दौरान एक कार आती दिखाई दी, जिसमें तीन युवक सवार थे। पुलिस को देखकर यह लोग घबरा गए और कार को तेजी से निकालने लगे। इसी दौरान कार का संतुलन बिगड़ गया और वह शीशम के पेड़ से जाकर टकरा गई। इस दौरान पुलिस ने तीनों बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरा देखकर बदमाशों ने पुलिस पर गोली चलाना शुरु कर दिया।

गोली लगते ही ध्वस्त हो गए गौ तस्कर
पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें तीनों बदमाशों को गोली लगी और वह नीचे गिर गये, जिन्हें पुलिस ने दबोच लिया। इस दौरान बदमाशों की गोली से आरक्षी दीपक कुमार घायल हो गए। उसके बाजू में गोली लगी है। पुलिस ने तीनों बदमाशों व आरक्षी को अस्पताल में भर्ती कराया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में फलावदा मेरठ निवासी जीशान, मुरादनगर निवासी कासिम और सद्दाम हैं। अग्रवाल ने बताया कि इन तीनों के खिलाफ मेरठ, गाजियाबाद के विभिन्न थानों में आधा दर्जन से ज्यादा गौ तस्करी के मामले दर्ज हैं। ये लोग गौ तस्करी में पिछले कई सालों से संलिप्त हैं। इनके गिरोह के बारे में पूछताछ कर जल्द ही उन सभी की गिरफ्तारी की जायेगी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.