तिहाड़ जेल में फिर गैंगवारः जानिये, मारा गया टिल्लू ताजपुरिया था कौन?

दिल्ली की तिहाड़ जेल में फिर गैंगवार भड़क गया है। 33 साल के टिल्लू ताजपुरिया को तिहाड़ जेल के हाई रिस्क वार्ड के ग्राउंड फ्लोर पर रखा गया था। उस पर हमला कर उसकी हत्या कर दी गई है।

194

देश की सबसे ज्यादा सुरक्षा वाली जेल मानी जाने वाली तिहाड़ जेल में एक बार फिर गैंगवार भड़क गया है। इस गैंगवार में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया मारा गया है। 19 दिनों में तिहाड़ जेल में यह दूसरी गैंगवार है।

लोहे की रॉड से किया हमला
इससे पहले 14 अप्रैल को भी गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया की दिल्ली के तिहाड़ जेल में हमला कर उसकी हत्या कर दी गई थी। 2 मई को योगेश टुंडा और उसके साथी दीपक तेतर ने टिल्लू ताजपुरिया पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में टिल्लू की मौत हो गई।

डॉक्टर ने टिल्लू ताज कर दिया मृत घोषित
टिल्लू को हमले के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। टिल्लू रोहिणी कोर्ट फायरिंग केस का मुख्य मास्टरमाइंड था। रोहिणी कोर्ट फायरिंग में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी मारा गया था।

चार कैदियों ने किया हमला
33 साल के टिल्लू ताजपुरिया को तिहाड़ जेल के हाई रिस्क वार्ड के ग्राउंड फ्लोर पर रखा गया था। 2 मई की सुबह करीब सवा छह बजे जेल में बंद चार लोगों दीपक उर्फ तीतर, योगेश उर्फ टुंडा, राजेंद्र और रियाज खान ने टिल्लू पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। टिल्लू को गंभीर हालत में दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस पूरे मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है।

कौन था टिल्लू ताजपुरिया
दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में 24 सितंबर 2021 को दिल्ली के गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सुनील उर्फ टिल्लू ताजपुरिया का नाम सामने आया था। जितेंद्र उर्फ गोगी जैसे ही कोर्ट नंबर 207 में दाखिल हुआ, हमलावरों ने फायरिंग कर दी। पहली गोली उसकी पीठ में लगी। जैसे ही उसे गोली मारी गई, उसने मुड़कर हमलावरों की ओर देखा, लेकिन तभी दूसरी गोली उसके सीने में जा लगी।

 दिल्ली और हरियाणा से गैंग चला रहा था टिल्लू
टिल्लू ताजपुरिया दिल्ली में अलीपुर के पास ताजपुर गांव का रहने वाला था। यह कुख्यात गैंगस्टर दिल्ली और हरियाणा से अपना गिरोह चलाता था। टिल्लू ने दिल्ली की मंडोली जेल में बैठकर गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या करवा दी थी। उसने इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए अपने शूटर को रोहिणी कोर्ट भेजा था। हालांकि दोनों साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। टिल्लू ने अपने दोस्त की हत्या का बदला लेने के लिए गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या की थी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.