मुंबई में निर्माणाधीन पुल गिरा, 13 मजदूर घायल

दमकल विभाग के कर्मचारियों ने घायल 13 मजदूरों को बाहर निकाल लिया है। उन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

103

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक निर्माणाधीन पुल गिर जाने से 13 मजदूर के घायल हो गए हैं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा बांद्रा कुर्ला कंपलेक्स क्षेत्र में हुआ है। पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारी-कर्मचारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। यह दुर्घटना 17 सितंबर को तड़के 4.40 बजे हुई है।

दमकल विभाग के कर्मचारियों ने घायल 13 मजदूरों को बाहर निकाल लिया है। उन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

किसी की मौत की खबर नहीं
प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में किसी की मौत की खबर नहीं है और घायलों को भी ज्यादा चोटें नहीं आई हैं। फिलहाल बचाव कार्य जारी है। बताया जा रहा है कि जिस समय यह निर्माणाधीन पुल गिरा, उस समय मजदूर काम कर रहे थे। पुलिस उपायुक्त मंजूनाथ सिंगे ने बताया कि बीकेसी की मुख्य सड़क और सांताक्रूज-चेंबूर लिंक रोड को जोड़ने वाले निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिर गया है। इस हादसे में कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुंबई में बारिश नहीं
मुंबई में पिछले दो-तीन दिनों से ज्यादा बारिश नहीं हो रही है। इसके बावजूद इस तरह का हादसा हो जाने से चिंता जताई जा रही है। हालांकि अच्छी बात यह है कि इसमें किसी की मौत नहीं हुई है और घायलों में भी किसी की हालत गंभीर नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार ज्यादातर मजदूरों को मामूली चोटें आई हैं। ऐसे लोगो को उपचार और मेडिकल चेकअप के बाद छोड़ दिया जाएगा।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.