कांग्रेस के एक और विधायक पर एफआईआर, यह है वजह 

महिला ने पुलिस को बताया विधायक उमंग ने उसके साथ मारपीट व अभद्र व्यवहार किया। महिला ने विधायक उमंग सिंघार पर दुष्‍कर्म के साथ अप्राकृतिक कृत्य का भी आरोप लगाया है।

177

ऐसा लगता है कि कांग्रेस के नेताओं को विवादों में रहना ज्यादा पसंद है. जहां एक ओर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी वीर सावरकर पर टिप्पणी कर बुरे फंस गए हैं, वहीं अब मध्य प्रदेश के धार के विधायक उमंग सिंघार पर एक विवाहित महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं. एमपी के धार में नौगांव थाना क्षेत्र में महिला ने कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 (दुष्कर्म), 377 (अप्राकृतिक अपराध) और 498 के तहत मामला दर्ज किया है।

महिला ने लगाए गंभीर आरोप 
महिला ने पुलिस को बताया कि नवंबर, 2021 से लेकर 18 नवंबर, 2022 के मध्य तक विधायक उमंग ने उसके साथ मारपीट व अभद्र व्यवहार किया। इतना ही नहीं महिला ने विधायक उमंग सिंघार पर दुष्‍कर्म के साथ अप्राकृतिक कृत्य का भी आरोप लगाया है। नौगांव पुलिस ने महिला की शिकायत पर विधायक उमंग सिंघार पर दुष्‍कर्म व अन्‍य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.