मुंबईः ऐसे दबोचा गया नकली नोटों का तस्कर, 80 लाख कैश भी बरामद

मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट को पवई में स्थित आंबेडकर गार्डेन के पास नकली नोटों के साथ आरोपितों के आने की गोपनीय जानकारी मिली थी।

134

मुंबई के पवई इलाके में पुलिस ने 80 लाख रुपये कीमत के नकली नोट बरामद किए हैं। सभी 500 रुपये के नकली नोट हैं। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान सौजन्य भूषण पाटील (31) के रूप में की गई है। मामले की मुंबई क्राइम ब्रांच पुलिस गहन छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़ें – टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू के रोड शो में मची भगदड़, चली गई ‘इतने’ लोगों की जान

गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट 10 के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सतीश कांबले को पवई में स्थित आंबेडकर गार्डेन के पास नकली नोटों के साथ आरोपितों के आने की गोपनीय जानकारी मिली थी। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस निरीक्षक कांबले ने मौके पर निगरानी रखी थी। 28 दिसंबर को देर रात जैसे ही मौके पर नकली नोट सहित आरोपित पहुंचा, वहां तैनात पुलिस की टीम ने उसे पकड़ लिया और उसके बैग की तलाशी ली। बैग में नकली नोट मिलने के बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की टीम आरोपित से नकली नोट चलाने वाले गिरोह की जानकारी इकट्ठा कर रही है। आरोपित ने पुलिस को बताया कि यह नकली नोट मुंबई के विभिन्न इलाकों में वितरित करने वाला था। मामले की गहन छानबीन जारी है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.