DRI ने दो विदेशी सहित चार लोगों को किया गिरफ्तार, यह है मामला

डीआरआई ने गिरफ्तार दोनों आरोपितों की निशानदेही पर दक्षिण मुंबई के होटल से दो अफ्रीकी नागरिकों को 23 अप्रैल को देर रात गिरफ्तार किया।

63

राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की टीम ने दक्षिण मुंबई में स्थित झवेरी बाजार में सोना पिघलाने वाली एक फैक्टरी में छापा मारकर 10.48 करोड़ रुपये का सोना और 1.90 लाख अमेरिकी डॉलर जब्त किए हैं। डीआरआई ने यहां दो अफ्रीकी नागरिकों सहित चार लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

फैकट्री में छापा मारकर दो लोगों को किया गिरफ्तार
डीआरआई के एक अधिकारी ने 24 अप्रैल को मीडिया को बताया कि डीआरआई को एक इनपुट मिला था, कि मुंबई एयरपोर्ट के माध्यम से अफ्रीका से तस्करी कर लाए गए सोने को विदेशी चिह्नों को हटाने के लिए यहां झवेरी बाजार में स्थित एक फैक्टरी में सोने को पिघलाया जाता है। विदेशी चिन्ह हटने के बाद सोने को स्थानीय बाजार में बेच दिया जाता है। इसी जानकारी के आधार पर 222अप्रैल को डीआरआई की टीम ने जवेरी बाजार स्थित फैक्टरी में छापा मारकर दो लोगों को गिरफ्तार किया और वहां पिघलाने के लिए लाया गया 9.31 किलोग्राम सोना, जिसकी कीमत 10.48 करोड़ रुपये आंकी गई जब्त किया गया। इसके अलावा 16.66 किलोग्राम चांदी और 1.90 लाख अमेरिकी डॉलर बरामद किया है। इस मामले की गहन छानबीन जारी है।

Lok Sabha Elections: अनुराग ठाकुर ने साधा कांग्रेस पर निशाना, सैम पित्रोदा के बयान को लेकर कही ये बात

गहन छानबीन जारी
डीआरआई ने गिरफ्तार दोनों आरोपितों की निशानदेही पर दक्षिण मुंबई के होटल से दो अफ्रीकी नागरिकों को 23 अप्रैल को देर रात गिरफ्तार किया। डीआरआई सूत्रों ने बताया फैक्टरी से पिघले सोने की खरीदारी करने वाले व्यापारी के कार्यालय पर भी टीम ने छापा मारा, लेकिन वह व्यापारी फरार हो गया। इस मामले की गहन छानबीन जारी है और आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किए जाने की संभावना है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.