दिल्ली हिंसाः इन पर 1-1 लाख रुपए का इनाम!

दिल्ली पुलिस ने दीप सिद्धू, जुगराज सिंह, गुरजोत सिंह और गुरजंत सिंह की गिरफ्तारी के लिए जानकारी देने पर 1- 1 लाख रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है।

81

दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा के मामले में दीप सिद्धू, जुगराज सिंह, गुरजोत सिंह और गुरजंत सिंह के बारे में जानकारी देने के लिए एक-एक लाख रुपए इनाम की घोषणा की है। साथ ही हिंसा में शामिल होने के आरोपियों जजबीर सिंह,बूटा सिंह, सुखदेव सिंह और इकबाल सिंह के बारे में सूचना देनेवालों को भी 50-50 हजार रुपए इनाम देने का ऐलान किया गया है।

बता दें कि दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दी है। लेकिन उपरोक्त सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। इसलिए इनके बारे में जानकारी देनेवाले लोगों को इनाम देने की घोषणा की गई है।

दीप सिद्धू पर गंभीर आरोप
इन सब में दीप सिद्धु पर लाल किला परिसर में हिंसा फैलाने का गंभीर आरोप है। खास बात यह है कि पिछले दिनों सिद्धू ने फेसबुक पर वीडिया जारी कर कहा था कि वह खुद पुलिस के सामने सरेंडर करेगा। लेकिन अभी तक उसने ऐसा नहीं किया है। साथ ही उसके बारे में कोई जानकारी पुलिस को नहीं मिल पाई है।

ये भी पढ़ेंः दिल्ली पुलिस किसान नेताओं पर ऐसे कस रही है शिकंजा!

इन पर भी ईनाम
पुलिस ने बताया है कि घटना के बाद से ही दीप सिद्धू गायब है, जबकि पुलिस उसकी तलाशी सरगर्मी से कर रही है। पुलिस लाल किले पर झंडा फहराने के मामले में जुगराज सिंह पर भी एक लाख रुपए इनाम की घोषणा की है। इनके साथ ही गुरजोत सिंह और गुरजंत सिंह के बारे में सूचना देनेवालों को भी एक-एक लाख देने का ऐलान किया है। जबकि जजबीर सिंह,बूटा सिंह, सुखदेव सिंह और इकबाल सिंह के बारे में सूचना देनेवालों को 50-50 हजार रुपए ईनाम देने का ऐलान किया गया है।

सिद्धू पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली हिंसा के दौरान दीप सिद्धू लाल किले में ही मौजूद था और वह किसानों के सामने भड़काऊ भाषण दे रहा था। हालांकि जब हिंसा बढ़ गई तो वह फरार हो गया। जांच रिपोर्ट के दौरान पुलिस ने सिद्धू के खिलाफ मामला दर्ज किया है। खास बात यह है कि पुलिस की नजर में दिल्ली हिंसा फैलाने में सिद्धू की अहम भूमिका है।

ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्रः किसान ने लिखा, ‘मेरी अंत्येष्टि में शामिल होने जरुर आना!’

लगातार बदल रहा है लोकेशन
पुलिस को चकमा दे रहा दीप सिद्धू बार-बार अपना लोकेशन बदल रहा है। वो लगातार फेसबुक पर वीडियो पोस्ट कर मामले में सफाई दे रहा है। कुछ समय पहले उसे हरियाणा में होने की जानकारी पुलिस को मिली थी, लेकिन बाद में उसने लोकेशन बदल दिया और पंजाब चला गया। इसके साथ ही उसके बिहार में होने की भी जानकारी पुलिस को मिल रही है।

किसानों का सिद्धू पर गंभीर आरोप
सिद्धू पर किसानों ने ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने उसे अपने आंदोलन से अलग-थलग कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने अभी तक 44 केस दर्ज किए हैं और इनमें 122 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस की लिस्ट में कई किसान नेताओं के नाम भी शामिल हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.