डॉक्टरों ने बताया, कैसे हुई साइरस मिस्त्री की मौत?

रविवार का दिन भारतीय उद्योग जगत के लिए दुखद सूचना लेकर आया था। टाटा समूह के पूर्व अध्यक्ष और शापूरजी पालोनजी के मालिक साइरस मिस्त्री की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।

92

उद्योगपति साइरस मिस्त्री की मौत किस कारण हुई इसको लेकर सभी की निगाहें बनी हुई हैं। प्रारंभिक जांच में कासा अस्पताल से जो जानकारी मिली है उसके अनुसार सिर पर चोट के कारण साइरस मिस्त्री की मौत हुई है। उन्हें जब अस्पताल लाया गया था, उस समय उनकी मौत हो चुकी थी।

रविवार को चारोटी में सूर्या नदी के पुल पर मर्सिडीज कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। जिसमें साईरस मिस्त्री और जहांगीर पंडोले की मौत हो गई। जबकि कार चला रही डॉ.अनाहिता पंडोले और उनके पति डेरियस पंडोले गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनका उपचार वापी के रेनबो अस्पताल में चल रहा था। संभवना है कि दोनों को मुंबई के अस्पताल में ले जाया जाएगा।

पोस्टमॉर्टम से होगा खुलासा
साइरस मिस्त्री की मृत्यु की उच्चस्तरीय जांच का आदेश उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिया है। प्रकरण देश के शीर्ष उद्योगपति की मृत्यु से जुड़ा होने के कारण पुलिस भी सतर्क है। साइरस मिस्त्री और जहांगीर पंडोले के शव का मुंबई के जे.जे अस्पताल में शव विच्छेदन होगा। जिसके बाद मृत्यु के मूलकारण का स्पष्ट पता चलेगा। जबकि, प्रारंभिक निरीक्षण में कासा के डॉक्टरों को सिर पर चोट के कारण मौत की संभावना लगी है।

ये भी पढ़ें – पाकिस्तान को जीत भी नहीं पची, क्रिकेट मैच में भी खेला खालिस्तानी षड्यंत्र!

अगियारी में दर्शन कर लौट रहे थे
साइरस मिस्त्री और उनके मित्र पंडोले परिवार गुजरात के उदवाड़ा में स्थित प्रसिद्ध पारसी अगियारी से दर्शन करके लौट रहे थे। यहां अताश बेहराम की पवित्र अग्नि है, जो ईरान से लाई गई थी और विश्व प्रज्वलित सबसे पुरानी अग्नि है। इसका पारसी धर्म में बड़ा महत्व है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.