Palghar: पुलिस ने जान पर खेलकर दो गो तस्करों को दबोचा, दो पुलिसकर्मी भी घायल

गौ तस्कर रात में कार लेकर निकलते हैं। किसी जंगल या सुनसान जगह पर जहां कोई गोवंश मिलता हो तो उसे नशीला इंजेक्शन देकर बेहोश कर देते हैं।

356

पालघर में गौ तस्कर इतने बेखौफ हो चुके हैं कि वो अब खुलेआम मवेशियों की चोरी करने लगे हैं और जब लोग उन्हें रोकने को कोशिश करते हैं तो वो उन पर हमला करने से भी परहेज नहीं कर रहे हैं। मामला 9 नवंबर की सुबह पालघर इलाके का है,जहां कल 5 गौ तस्कर गोवंशो की चोरी कर उसे काटने के लिए ले जा रहे थे। लेकिन इस बात की भनक बजरंग दल के गौ रक्षकों और पुलिस को लग गई। पुलिस ने पालघर-मनोर मार्ग पर मासवन इलाके में नाकेबंदी कर जब उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो उन्होंने अपनी इनोआ कार को पुलिस और गौ रक्षकों पर चढ़ाने का प्रयास किया। जिसमें दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं। पुलिस ने दो गो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया और तीन अन्य मौके से फरार हो गए। पुलिस केस दर्ज कर फरार तस्करों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

 बचाए गए 4 गोवंश 
विहिप के नेता मुकेश दुबे ने बताया कि बजरंग दल को गौ तस्करी की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस के साथ मिलकर 2 तस्करों को पकड़ा गया है। दुबे ने कहा कि गौ तस्करी की घटना में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। देश में तस्करों के खिलाफ सख्त कानून न होने से गौ तस्करी में लिप्त बदमाशो का मनोबल बढ़ रहा है। मुकेश दुबे ने गौ तस्करों के खिलाफ सख्त कानून लाए जाने की मांग की है।

देश के 58 हवाई अड्डों ने बिजली खपत को पूरी तरह से हरित ऊर्जा में बदला, जानिये एएआई का क्या है लक्ष्य

रात को कार में निकलते हैं तस्कर
गौ तस्कर रात में कार लेकर निकलते हैं। किसी जंगल या सुनसान जगह पर जहां कोई गोवंश मिलता हो तो उसे नशीला इंजेक्शन देकर बेहोश कर देते हैं। इसके बाद उसे कार में डालकर ले जाते हैं। कार के शीशे पर कपड़ा आदि डाल देते हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.