नौसेना और सीआईएसएफ के चार जवान गिरफ्तार, मुंबई की सड़क पर किया काण्ड

99

मुंबई पुलिस के एक अधिकारी से मारपीट करने वाले चार आरोपितों को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि ये आरोपित भारतीय नौसेना और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवान हैं। इस मामले की गहन छानबीन जारी है।

पुलिस के अनुसार चारों आरोपित मुंबई के कोलाबा इलाके में एक होटल में खाना खाने के बाद मुंबई घूमने के लिए टैक्सी हायर की थी। इसी टैक्सी में चारों ने सिगरेट जलाई। इसी का विरोध टैक्सी चालक ने किया था। इसके बाद टैक्सी चालक ने इसकी शिकायत पुलिस से की। जब पुलिस अधिकारी ने इन चारों से पूछताछ की तो चारों ने पुलिस अधिकारी की पिटाई कर दी। इस मामले की शिकायत पुलिस अधिकारी ने कोलाबा पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई।

ये भी पढ़ें – सचिन पायलट के जन्म दिन पर समर्थक करेंगे शक्ति प्रदर्शन! जानिये, कैसी है तैयारी

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आज पुलिस ने इन चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि दो आरोपित भारतीय नौसेना के हैं जबकि दो सीआईएसएफ के हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.