चायनीज मांझे का कहर, फूड डिलीवरी ब्वॉय की गई जान! जानिये, 5 वर्षों में कितने लोगों की हुई मौत

जोमैटो फूड डिलीवरी कंपनी में राइडर के रूप में काम करने वाले युवक की बाइक में चाइनीज मांझा उलझ गया। जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और सड़क पर ही गिर गया।

76

स्वतंत्रता दिवस में अभी एक सप्ताह से ऊपर का समय बचा हुआ है, लेकिन चाइनीज मांझा के चक्कर में दिल्ली की सड़कों पर बाइक सवारों की जान लगातार आफत में फंस रही है। ऐसा ही एक और मामला बीती रात दक्षिण पूर्वी दिल्ली के बदरपुर थाना इलाके में सामने आया है। जिसमें एक फूड डिलीवरी कंपनी में कार्यरत युवक का चाइनीज मांझा की वजह से हुए हादसे में मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार यह हादसा तुगलकाबाद मेट्रो स्टेशन के सामने एलिवेटेड फ्लाई ओवर के ऊपर हुआ है। जोमैटो फूड डिलीवरी कंपनी में राइडर के रूप में काम करने वाले युवक की बाइक में चाइनीज मांझा उलझ गया। जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और सड़क पर ही गिर गया। उसी दौरान तेज रफ्तार सड़क पर जा रहे ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा देर रात 11:00 बजे के आसपास बताया जा रहा है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक इस मामले में पुलिस की तरफ से कोई भी अधिकारिक बयान सामने नहीं आया था।

गौरतलब है, कि कुछ दिन पहले ही बुराड़ी इलाके में चाइनीज मांझा की चपेट में आने से एक शख्स की गला कटने से मौत हो गई थी। उसके बाद पालम के रहने वाले एक शख्स का विकासपुरी फ्लाई ओवर के ऊपर चाइनीज मांझा से गला कट गया था। उसकी किस्मत अच्छी थी कि समय पर उसे नजदीक के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया और उसकी जान बच गई। इसके अलावा भी हाल में एक-दो और इसी तरह की चाइनीज मांझा के कारण हुई घटना सामने आ चुकी है।

हालांकि इस दौरान दिल्ली पुलिस ने भी अलग-अलग इलाकों में छापा मारकर गोदाम से दुकान से काफी मात्रा में चाइनीज मांझा का रोल बरामद किया और कई लोगों की गिरफ्तारियां भी की हैं। बावजूद इसके लोग चोरी छुपे चाइनीज मांझा को बेच रहे हैं और पतंग उड़ाने वाले इस्तेमाल भी कर रहे हैं।

पुलिस रिकॉर्डः मांझे से मौत
15 अगस्त 2021- मौजपुर के विजय पार्क निवासी महक (4) की मौत हुई। नॉर्थ ईस्ट जिले के दयालपुर थाने में लापरवाही से मौत का केस दर्ज हुआ।

25 अगस्त 2019- सोनिया विहार निवासी इशिका (4) मांझे का शिकार बनी। खजूरी खास थाने में लापरवाही से मौत का केस दर्ज हुआ।

1 अप्रैल 2019- नॉर्थ जिले के तिमारपुर थाना इलाके में गांधी विहार स्थित योगराज कॉलोनी के रवि (18) की मौत। लापरवाही से मौत का केस।

26 जुलाई 2022- रोहिणी के अवंतिका निवासी सुमित रंगा (32) की मौत हुई। नॉर्थ वेस्ट जिले के मौर्या एनक्लेव थाने में केस दर्ज हुआ।

16 अगस्त 2021- कन्हैया नगर निवासी सौरभ दहिया (23) की मौत हुई। आउटर जिले के मंगोलपुरी थाने में मुकदमा दर्ज हुआ।

15 अगस्त 2019- सिविल इंजीनियर मानव शर्मा कृष्ण विहार इलाके में रहते थे। आउटर जिले के पश्चिम विहार ईस्ट में जानलेवा हादसा हुआ।

पुलिस रिकॉर्डः सरेराह हुए जख्मी

11 जुलाई 2020- साउथ ईस्ट जिले के हजरत निजामुद्दीन में गुलाबी बाग रेलवे कॉलोनी निवासी आयुष (3) की लोधी रोड पर जख्मी हुई।

19 अक्टूबर 2020- दिल्ली पुलिस की सब इंस्पेक्टर रोहिणी निवासी सरोजनी (51) दरियागंज इलाके में चाइनीज मांझे से घायल हुईं।

30 अगस्त 2020- ईस्ट जिला के शकरपुर थाना इलाके में गाजियाबाद के पंकज सक्सेना (48) के गले में गहरा जख्म हुआ।

31 जुलाई 2020- हरियाणा के फरीदाबाद निवासी मनोज ईस्ट जिले के पांडव नगर इलाके में बाइक चलाने के दौरान घायल हो गए।

11 जून 2022- शाहदरा जिले के जगतपुरी स्थित मास्टर प्लान रोड पर सिविल लाइन निवासी विद्यावती (61) मांझे से जख्मी हुईं।

15 अगस्त 2021- शाहदरा थाने के सामने ही बाइक पर जा रहे सीलमपुर थाने के पुलिसकर्मी अनुज की गर्दन में मांझा फंसा, जो घायल हुए

28 जून 2021- नंद नगरी निवासी निशा स्कूटर से जा रही थी तो शास्त्री पार्क फ्लाईओवर पर गर्दन मांझे से कटी और सर्जरी करानी पड़ी

28 जुलाई 2021- मुस्तफाबाद के रहने वाले असरद अहमद टू-वीलर पर सवार होने के बाद शास्त्री पार्क इलाके में घायल हुए।

बैन के बाद से अब तक का डेटा
एनजीटी के 2017 में लगाए प्रतिबंध के बाद आईपीसी और एनवायरनमेंट प्रोटेक्शन (ईपी) एक्ट के तहत 31 जुलाई 2022 तक के रिकॉर्ड।

साल आईपीसी केस ईपी एक्ट जख्मी मौत

2017 1 0 0 0
2018 21 0 0 0
2019 54 3 0 3
2020 12 0 3 0
2021 27 2 4 2
2022 141 1 1 1
————————————–
कुल 256 6 8 6
————————————
2022ः चाइनीज मांझा पर एक्शन
———————————–
जानलेवा चाइनीज मांझे की चपेट में आने से इस साल एक युवक की मौत हो चुकी है। पुलिस अब ताबड़तोड़ छापेमारी कर धरपकड़ में लगी है। इस साल 31 जुलाई तक किए गए एक्शन का लेखा-जोखाः

जिला केस गिरफ्तारी जब्त

द्वारका 6 6 74 चरखी

वेस्ट 21 21 240

आउटर 24 24 102

साउथ ईस्ट 8 7 23

साउथ 10 10 44

सेंट्रल 2 2 1325

नॉर्थ 11 11 43

शाहदरा 5 5 35

ईस्ट 3 3 32

नॉर्थ ईस्ट 10 10 82

रोहिणी 12 12 101

आउटर नॉर्थ 1 1 24

नॉर्थ वेस्ट 7 6 11923

साउथ वेस्ट 21 19 112

नई दिल्ली – – –
———————————
कुल 141 137 14160

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.